अमरिंदर ने कांग्रेस के साथ सुलह की खबरों का किया खंडन, कहा- बातचीत का समय खत्म हुआ

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के साथ पिछले दरवाजों से बातचीत की खबरों का खंडन किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ किया कि अब इसका समय खत्म हो गया है। कांग्रेस से पर्दे के पीछे बातचीत की खबरें गलत हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस से अलग होने का उनका फैसला अंतिम है क्योंकि यह काफी सोच विचार करने के बाद लिया गया है।

 Captain Amarinder Singh says Reports of backend talks with Congress are incorrect

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि, कांग्रेस के साथ बैकएंड वार्ता की खबरें गलत हैं। अब बातचीत का समय खत्म हो चुका है। पार्टी से अलग होने का फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया और यह अंतिम है। मैं सोनिया गांधी जी का उनके समर्थन के लिए आभारी हूं लेकिन अब कांग्रेस में नहीं रहूंगा। यह खंडन तब आया जब एक मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया कि कांग्रेस नेता कैप्टन को पार्टी में बने से रोकने के लिए पिछले दरवाजे से बातचीत कर रहे हैं।

अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा को दोहराते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि, मैं जल्द ही अपनी पार्टी शुरू करूंगा। उन्होंने कहा कि, जल्द ही पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), अकाली गुटों और अन्य दलों के साथ बातचीत करेंगे। मैं पंजाब और उसके किसानों के हित में मजबूत सामूहिक ताकत बनाना चाहता हूं।

Recommended Video

    Shah Rukh Khan के साथ Aryan Khan को लेने पहुंचे Bodyguard Ravi, जानें कौन है ये? | वनइंडिया हिंदी

    बुधवार को ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नई पार्टी के साथ अगले विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया था। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद चुनाव चिन्ह के साथ नाम की घोषणा की जाएगी। सिद्धू पर निशाना साधते हुए कैप्टन ने कहा था कि सिद्धू जहां से भी लड़ेंगे, हम उनसे लड़ेंगे। समय आने पर हम सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे। इस बीच, पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस सप्ताह की शुरुआत में नई दिल्ली में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव और अमरिंदर सिंह की नई पार्टी बनाने की घोषणा पर चर्चा की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+