कैप्टन का इस्तीफा: पंजाब का नया मुख्यमंत्री कौन? रेस में ये तीन बड़े नाम शामिल

चंडीगढ़, 18 सितंबर। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब के मुख्यमंत्री का भी चेहरा बदलना तय हो गया है। पिछले कई सालों से पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह का अंजाम शनिवार को उस समय देखने को मिला जब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अचनाक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ ही अब पंजाब में नए मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अटकलें भी लगाई जाने लगी हैं, फिलहाल रेस में सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा, सुनील जाखड़ का नाम देखा जा रहा है।

Recommended Video

      Punjab Politics: Amarinder Singh के इस्तीफे के बाद कौन होगा Punjab का आगला CM ? | वनइंडिया हिंदी
      Captain Amarinder Singh Punjab new Chief Minister Congress

      हिंदू चेहरे पर कांग्रेस लगाएगी दांव?
      गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस के लिए पंजाब में नए सीएम का चुनाव करना मुश्किल हो गया है। हालांकि नए सीएम के चेहरे के रूप में कांग्रेस के पास तीन विकल्प है। अगर पंजाब में कांग्रेस हिंदू चेहरे के फॉर्मूले पर काम करेगी तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा अगर नवजोत सिंह सिद्धू के नाम की चर्चा भी हो रही हैं, हालांकि उनकी तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

      यह भी पढ़ें: पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद छोड़ा, मंत्रियों का भी इस्तीफा

      इन दोनों नेताओं के अलावा कांग्रेस विधायदल के नेता के रूप में सुखजिंदर सिंह रंधावा रंधावा का नाम भी सामने आ रहा है। अगर कांग्रेस सिख चेहरे को प्राथमिकता देती है तो उनके नाम पर भी विचार किया जा सकता है। इसके अलावा प्रताप सिंह बाजवा का नाम भी सीएम बनने की रेस में सबसे आगे चल रहा है। वहीं सूची में राजिंदर कौर भट्ठल का भी नाम बतौर मुख्यमंत्री के चर्चा में है। हालांकि प्रबल दावेदार के तौर पर सुनील जाखड़ को ही माना जा रहा है। मालूम हो कि पंजाब में कई महीने तक चले घमासान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे चंडीगढ़ के राजभवन में उन्होंने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने के बाद राजभवन के सामने प्रेस वार्ता में उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर अपना अपमान करने का आरोप लगाया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+