पंजाब में किसान संगठन अभी नहीं करेंगे उम्मीदवारों का ऐलान, 'आप' से गठबंधन से किया इनकार
नई दिल्ली, 10 जनवरी। किसान नेताओं ने तो राजनीतिक संगठन का हाल ही में गठन किया था ताकि वह आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार मैदान में उतारे। रविवार को इन दोनों ही संगठनों ने चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। गुरुनाम सिंह चदूनी के संयुक्त संघर्ष पार्टी और बलबीर सिंह राजेवाल की संयुक्त समाज मोर्चा राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करने पर विचार कर रही है। हालांकि राजेवाल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वह चदूनी के दल के साथ गठबंधन करेंगे तो उन्होंने कहा कि यह समय बताएगा।

गुरुनाम सिंह चदूनी ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। चदूनी ने कहा कि दोनों ही संगठन पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करना चाहते थे। लेकिन चंडीगढ़ में बैठक के बाद हम इस बात के लिए राजी हुए कि अभी हमे उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने का इंतजार करना चाहिए। हम देखेंगे कि आने वाले दिनों में क्या राजनीतिक दलों के साथ किसी तरह का गठबंधन हो सकता है। फिलहाल हम कुछ नहीं कह सकत हैं कि आगे क्या होगा। चदूनी इस बात को लगातार दोहराते आए हैं कि वह सभी किसान संगठनों को एक साथ लाने की कोशिश करेंगे।
चदूनी ने कहा कि यह अच्छा होगा अगर हम एक साथ मिलकर चुनाव लड़ें। मैं इस बात को शुरुआत से कह रहा हूं, लेकिन मुझे अपेक्षित समर्थन नहीं मिला है। दोनों ही संगठन अगर अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं तो यह ठीक नहीं होगा। वहीं राजेवाल ने कहा कि एसएसएम ने तीन कमेटी का गठन किया था, जिसमे स्क्रूटनी कमेटी, मैनिफस्टो कमेटी, पार्लियामंट्री कमटी शामिल हैं। इन कमेटियों का गठन चुनाव लड़ने के लिए किया गया है। हम एक या दो दिन में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेंगे। ये उम्मीदवार समाज के हर वर्ग से होंगे।












Click it and Unblock the Notifications