गोवा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक 17 नाम फाइनल
पणजी, 10 जनवरी: पांच राज्य में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद अब पार्टियां भी उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में लगी हुई है। इस क्रम में गोवा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट रविवार रात को जारी की है। इस लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। ऐसे में कांग्रेस अब तक कुल 17 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

40 विधानसभा सीट वाले गोवा के लिए कांग्रेस ने रविवार को 7 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। कैंडिडेट लिस्ट के मुताबिक पेरनेम सीट से जितेंद्र गांवकर को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि सेंट क्रूज सीट के लिए रॉडॉल्फ लुइस फर्नांडीज का नाम फाइनल किया है।
ऐस ही कंबारजुआ सीट के लिए राजेश फलदेसाई को चुना गया है, जबकि वालपोई सीट से मनीषा शेणवी उसगांवकर को पार्टी ने अपना चेहरा बनाया है। वहीं डाबोलिम सीट से वीरीयातो फर्नांडीज के नाम पर कांग्रेस ने मुहर लगाई है, साथ ही कोरटालिम सीट के लिए ओलेन्सियो सिमोस को अपना उम्मीदवार चुना है। नावेलिम विधानसभा सीट से एवर्टानो फर्टाडो को उम्मीदवार बनाया गया है।
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए 20 उम्मीदवारों के नाम अभी तक फाइनल किया है। बता दें कि गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 10 मार्च को जारी किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications