पंजाब: बसपा नेता नितिन नंदा अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी परिवार में हुए शामिल
आनंदपुर साहिब में भी AAP का परिवार मजबूत हुआ। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की उपस्थिति में बसपा नेता नितिन नंदा अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हो गए।
उन्होंने पार्टी में सभी का हार्दिक स्वागत किया है। इस दौरान हरजोत सिंह बैंस ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख पूज्य बाबा गुरिंदर सिंह जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं, गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में भी आम आदमी पार्टी का कुनबा और मजबूत हो गया है। गुरदासपुर हलके के प्रख्यात समाज सेवी स्वर्ण सलारिया जी सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में आप में शामिल हो गए। सीएम भगवंत मान ने
सलारिया जी का पार्टी में जोरदार स्वागत किया।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान ने आनंदपुर साहिब क्षेत्र में किया रोड शो, मालविंदर कंग को वोट देने की अपील की












Click it and Unblock the Notifications