Punjab: अकाली दल ने मायावती की पार्टी के साथ जारी किया घोषणा पत्र, किसानों के लिए कई वादे

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी कर दिया है। ये दोनों पार्टियां एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल हैं, वहीं ​मायावती बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख हैं। इनका घोषणा पत्र आने से कुछ दिन पहले भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन ने घोषणा पत्र जारी किया था। अब बसपा और शिअद ने अपने घोषणा पत्र में किसानों के लिए कई लुभावनी घोषणाएं की हैं।

BSP and Shiromani Akali Dal joint manifesto for Punjab Assembly elections

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता व उम्मीदवार सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि, हमारी सरकार आने पर किसानों के हित में काम किए जाएंगे। उन्होंने बेअदबी करने वालों को कड़ी सजा दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि, हम पंजाब के किसानों की बिजली की दिक्कतें नहीं होने देंगे। कर्ज-माफी का भी फैसला लिया जाएगा।

punjab

25 साल बाद बीएसपी के साथ गठबंधन
शिरोमणि अकाली दल पंजाब विधानसभा चुनाव में बसपा के साथ 25 साल बाद गठबंधन में चुनाव लड़ रहा है। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का कहना है कि, अगली सरकार हमारी ही बनेगी। उन्होंने कहा कि, बसपा के साथ हमारा गठबंधन बहुत अच्छा है, बसपा की ताकत समझने के लिए आपको 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे देखने होंगे, खासकर दोआबा बेल्ट में। लगभग 2 दशकों से गिनती में न होने के बावजूद यहां के निर्वाचन क्षेत्रों में उसके वफादार वोटर हैं। अकेले चुनाव लड़ने वाली बसपा को तब 3.5 फीसदी वोट शेयर मिले थे। हमारी पार्टी ने पिछली बार 1996 में बीएसपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था, तब हमारे गठबंधन को 13 में से 11 सीटें मिली थीं। इस तरह, सुखबीर बादल ने दूसरे दलों को अपनी तुलना में पिछड़ा बताया।

news

Recommended Video

    Punjab Elections 2022: Shiromani Akali Dal-BSP का संयुक्त घोषणा पत्र जारी | वनइंडिया हिंदी

    एक बयान में उन्होंने कहा, "पंजाब में बीजेपी और कैप्टन अमरिंदर सिंह नॉन प्लेयर हैं।" वहीं कांग्रेस पर बोले कि, वह खेमेबाजी के चलते ढहती जा रही है। आम आदमी पार्टी के मॉडल को सुखबीर सिंह बादल ने विज्ञापन कैंपेन बताया। सुखबीर बादल ने कहा कि, अकाली दल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पूरे पंजाब में मौजूद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+