अमृतसर में भारत-पाक सीमा पर BSF ने मार गिराया ड्रोन, चीन में हुआ था निर्माण
अमृतसर, अप्रैल 29। पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में दाखिल हो रहे एक ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया है। बीएसएफ की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे के करीब की है। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया है कि यह घटना अमृतसर के धनो कलां गांव के पास की है।

चीन में बना था यह ड्रोन
अधिकारियों ने बताया है कि शुक्रवार दोपहर को लगभग सवा एक बजे के करीब अमृतसर के धनो कलां गांव के पास एक क्वाड कॉप्टर को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया है। यह ड्रोन पाकिस्तानी क्षेत्र से भारतीय सीमा में दाखिल हो रहा था। अधिकारियों ने बताया कि जिस ड्रोन को मार गिराया गया है वो डीजेआई मैट्रिस 300 मॉडल था, जिसका निर्माण चीन में हुआ था।
बीएसएफ ने पूरे गांव को घेरा
ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद बीएसएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमने पूरे इलाके को घेर लिया है और पूरे गांव की तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस काम के लिए स्थानीय पुलिस और सहयोगी जांच एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications