लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक के लिए बुरी खबर, चंडीगढ़ में BJP ने जीता डिप्टी मेयर का चुनाव

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस वाले इंडिया ब्लॉक को झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने सोमवार को चंडीगढ़ में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर दोनों सीटें जीत लीं।

चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव में बीजेपी के कुलजीत सिंह संधू ने 19 वोटों के साथ जीत हासिल की। उन्होंने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गबी को हराया, जिन्हें 16 वोट मिले। वहीं, डिप्टी मेयर पद पर राजेंद्र कुमार शर्मा ने 19 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि इंडिया ब्लॉक की निर्मला देवी को 17 वोट मिले।

Chandigarh Deputy Mayor election

35 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में, बीजेपी के पास 14 सीटें थीं। लेकिन, 19 फरवरी को इनकी ताकत तब बढ़ गई, जब आम आदमी पार्टी (आप) के तीन पार्षद (पुनम देवी, नेहा मुसावत और गुरुचरण काला)बीजेपी में शामिल हो गए। वे दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।

नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पूरी समस्या मेयर और डिप्टी मेयर की नहीं है, समस्या पंजाब में आप और कांग्रेस के गठबंधन में है। वे पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। बीजेपी के पास संख्या बल है। लेकिन, जो भी हो व्यवस्थित तरीके से होना चाहिए।

लंबे वक्त से रहीं राजनीति से दूर
आपको बता दें कि बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर ब्लड कैंसर के कारण लंबे वक्त से राजनीति से दूर रहीं हैं। सोमवार को अपने मत का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंची। मताधिकार का प्रयोग करने के बाद किरण खेर ने बयान देते हुए कहा कि मैं आज खुश हूं कि हम आज जीते हैं, आज भी एक वोट अमान्य हुआ तो किसी ने खिलाफ में वोटिंग की होगी। बीजेपी सरकार में किये जा रहे विकास कार्यों की बात करते हुए उन्होंने एक बार फिर कहा कि निर्णय बीजेपी के ही पक्ष में रहेगा।

आगे कहा कि डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव पर चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमने दोनों सीटें जीतीं। हर कोई हमेशा बीजेपी के पक्ष में है। बीजेपी अपना काम ईमानदारी से करती है और बहुत कुछ करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+