पंजाब में मान सरकार की बड़ी पहल, 19 जिलों के श्रमिक चौक पर लगाए गए BOCW Board के कैंप
Punjab BOCW Board: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने श्रमिकों के हित में बड़ा कदम उठाया है। मान सरकार श्रमिकों के लिए श्रमिक चौकों पर कैंप का आयोजन किया। पंजाब भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड ने पंजाब के 19 जिलों (जहां आदर्श आचार संहिता लागू नहीं है) में श्रमिक चौकों पर शिविरों का आयोजन किया है। राज्य के श्रम मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद द्वारा अक्टूबर 2024 के अंतिम सप्ताह में आयोजित समीक्षा बैठक में जारी निर्देशों के बाद यह पहल की गई।
श्रमिक चौकों को लेकर जानकारी साझा करते हुए हुए प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड के अधिकारियों ने निर्माण श्रमिकों को अधिक से अधिक रजिस्ट्री करने के लिए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक लेबर चौकों पर ये शिविर लगाए गए हैं। ये शिविर 18 से 23 नवंबर, 2024 तक जारी रहेंगे। जिन जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू है, वहां ये शिविर 25 से 29 नवंबर तक लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं और उनके वित्तीय लाभों के बारे में भी बताया।

इस मौके पर पंजाब के श्रम मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने कहा कि बीओसीडब्ल्यू कल्याण बोर्ड अलग-अलग योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करता है, जिसमें वजीफा योजना, शगुन योजना, सामान्य सर्जरी योजना, पेंशन योजना, मातृत्व योजना आदि शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन लाभों का लाभ उठाने के लिए निर्माण श्रमिकों को बोर्ड के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
आगे उन्होंने कहा, 18-60 साल की आयु के बीच के श्रमिक जिसने भी पिछले साल पंजाब में कम से कम 90 दिन काम किया है, वह बोर्ड के साथ रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र हैं। उन्होंने पंजाब राज्य में काम करने वाले सभी निर्माण श्रमिकों से अपील की कि वे खुद को बीओसीडब्ल्यू कल्याण बोर्ड के साथ रजिस्ट्री करें और बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।












Click it and Unblock the Notifications