भगवंत मान सरकार की बड़ी पहल, सरकारी स्कूलों में JEE और NEET पेपर की होगी तैयारी

Punjab Government: पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में रोज नए नए आयाम गढ़ रही है। प्रदेश में बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मान सरकार काम कर रही है। सीएम मान प्रदेश के बच्चों के भविष्य को बदलने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

इसी क्रम में पंजाब के सरकारी स्कूलों में जेईई मेन्स और नीट पेपर की तैयारियां करवाई जाएगी। आज से नीट पेपर के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू होने जा रही हैं। शिक्षा विभाग ने पिछले हफ्ते से जेईई मेन्स के लिए कोचिंग शुरू कर दी है। स्कूलों में आज से नीट परीक्षा के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू होने जा रही हैं।

Bhagwant Mann

IIT कानपुर की मदद से तैयार किया AI सॉफ्टवेयर

मान सरकार ने इसके लिए आईआईटी कानपुर की मदद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सॉफ्टवेयर तैयार किया है। यह योजना शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता साहित्य ऐप से जुड़ी है। नीट परीक्षा के लिए 20 नवंबर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स की कक्षाएं शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक लगेंगी।

डेढ़ से चार महीने का है कोर्स

शिक्षा विभाग के नए योजना के अनुसार स्टूडेंट्स को सरकारी स्कूलों में जेईई और नीट पेपर की तैयारी कराई जाएगी। यह कोर्स डेढ़ से चार महीने तक का होगा। इसमें बच्चों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स समेत सभी सब्जेक्ट्स को शामिल किया जाएगा।

डिजिटल क्लासरूम तैयार

क्लासेस के संचालन के लिए स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम तैयार किए गए हैं। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इस योजना पर विशेष ध्यान देने और व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+