पंजाब: आप में शामिल हुए कांग्रेस नेता जगविंदर पाल, सीएम भगवंत मान ने दिलाई सदस्यता

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अमृतसर के दिग्गज कांग्रेस नेता जगविंदर पाल सिंह जग्गा आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। जग्गा पंजाब मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में आप की सदस्‍यता ली।

punjab aap

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जग्गा ने अमृतसर की मजीठा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जग्गा के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर माना जा रहा है कि इससे अमृतसर में आप को और मजबूती मिलेगी।

बता दें 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पंजाब में एक के बाद एक बड़े डिसीजन ले रही है। पंजाब में आप को और मजबूत करने के लिए पार्टी एक्‍शन में है। कुछ दिन पहले ही राज्‍य के सभी ब्लॉक इंचार्ज और सर्किट इंचार्ज के पदों को तत्‍काल प्रभाव से भंग कर दिया था। माना जा रहा है आप जल्‍द ही पंजाब में अपने संगठनक का विस्‍तार कर सकती है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने पंजाब समेत अन्‍य राज्‍यों में तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके अलावा हाल ही में पंजाब, दिल्‍ली समेत अन्‍य कुछ राज्‍यों में आम आदमी पार्टी ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को ब्लॉक स्‍तर पर लोगों से संपर्क साधने का निर्देश दिया है। जिससे अधिक से अधिक संख्‍या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+