क्या हरियाणा CM के हेलीकॉप्टर में पंजाब CM की शपथ लेने गए भगवंत मान?

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान अब पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। उन्‍होंने नवांशहर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में कल करीब डेढ़ लाख लोगों की मौजूदगी में शपथ ली थी। यह शपथ ग्रहण समारोह 4 मिनट तक चला। 10 मिनट तक मान ने लोगों को संबोधित किया। शपथ ग्रहण समारोह में मान पड़ोसी राज्‍य के सरकारी हेलिकॉप्‍टर से पहुंचे थे। हालांकि, फिर यह कार्यक्रम तय समय से 50 मिनट देरी से शुरू हुआ।

Bhagwant Mann

सोशल मीडिया पर अब लोगों के बीच चर्चा हो रही है कि, क्‍या मान हेलिकॉप्‍टर से ही खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह स्‍थल पहुंचे? और क्‍या वो हेलिकॉप्‍टर हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का था? इस सवाल का जवाब यहां हम आपको दे रहे हैं।

अधिकारियों से पता चला है कि, मान कल दोपहर 12.30 बजे से खटकड़ कलां में थे, हालांकि उनका कार्यक्रम 11 बजे से ही शुरू हो गया था। मान के देरी से पहुंचने की वजह उनका दिल्‍ली-संपर्क था। कल शपथ ग्रहण समारोह स्‍थल पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित तय समय 11.50 पर ही पहुंच गए थे, लेकिन मान और केजरीवाल लेट हो गए। क्‍योंकि, दिल्ली से फ्लाइट लेट पहुंची थी। मान वहीं उनका इंतजार कर रहे थे। सभी अलग-अलग हेलिकॉप्‍टर से खटकड़ कलां पहुंचे थे। मान ने जिस हेलिकॉप्‍टर से उड़ान भरी, उसे हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस्‍तेमाल करते रहे हैं।

Bhagwant Mann

यही वजह है कि, यह बात चल निकली कि पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान की ताजपोशी में हरियाणा सरकार के हैलीकॉप्टर ने सारथी की भूमिका निभाई। दरअसल, कल यानी कि बुधवार दोपहर को भगवंत मान ने हैलीकॉप्टर से ही नवांशहर के खटकड़ कलां के लिए उड़ान भरी थी। वो हेलिकॉप्‍टर हरियाणा सरकार के पास से गया था। उसके बाद शाम को करीब 4 बजे मान चंडीगढ़ पहुंचे थे। वहीं, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल भी हैलीकॉप्टर से ही उन्‍हें शपथ दिलवाने पहुंचे थे।

Bhagwant Mann

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि, हां, जिस हैलीकॉप्टर को हम इस्‍तेमाल करते हैं, वही भगवंत मान को शपथ ग्रहण करवाने के लिए गया था। ऐसा इसलिए हुआ चूंकि, हमारे राज्यों में हैलीकॉप्टर साझा करने की योजना पहले से चली आ रही है। खट्टर बोले कि, कई बार हमने भी पंजाब और उत्तर प्रदेश के हैलीकॉप्टर की सेवाएं ली हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+