Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भगवंत मान को मिली दोहरी खुशी, पंजाब सीएम की शपथ के साथ निजी जिंदगी में भी अच्छी खबर

नई दिल्ली, 16 मार्च: आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भगवंत मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। भगवंत मान ने गांव खटकल कलां में सीएम पद की शपथ ली। उनके शपथ समारोह में पूरे पंजाब से तो लोग पहुंचे ही, कुछ ऐसे लोग भी पहुंचे जो मान के लिए निजी तौर पर बड़ी खुशी देने वाला रहा। ये हैं उनकी पूर्व पत्नी और बच्चे जो अमेरिका से उनके शपथ समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं।

बच्चे और पूर्व पत्नी विदेश से आए

बच्चे और पूर्व पत्नी विदेश से आए

भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उनके दोनों बच्चे सीरत कौर मन्ना (21) और दिलशान मन्ना (17) पंजाब आए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मान के दोनों बच्चों के अलावा उनकी पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर भी शामिल हुई हैं। तीनों अमेरिका में रहते हैं और खासतौर से शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत आए हैं।

पत्नी बोलीं- हमेशा उनके लिए दुआएं की

पत्नी बोलीं- हमेशा उनके लिए दुआएं की

इंद्रप्रीत कौर ने कहा कि भगवंत मान के पंजाब के सीएम बनने पर उनकी प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक थी। वह हमेशा भगवंत मान के लिए प्रार्थना करती हैं और आगे भी करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चे मान के लिए काफी खुश हैं। भगवंत मान का पत्नी इंद्रप्रीत कौर से 2015 में अलगाव हो गया था। जिसके बाद इंद्रप्रीत दोनों बच्चों सीरत कौर और दिलशान मान को लेकर अमेरिका चली गई थीं।

ये लोग भी हुए शामिल

ये लोग भी हुए शामिल

भगवंत मान सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल हुए हैं। पंजाब दूसरा राज्य है, जिसमें आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। दिल्ली में लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार है और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं।

भगवंत का राजनीतिक सफर

भगवंत का राजनीतिक सफर

पंजाब के मुख्यमंत्री बने भगवंत मान इससे पहले लगातार दो बार (2014 और 2019) पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सांसद भी बने हैं। भगवंत मान की राजनीति की शुरुआत 2012 में मनप्रीत बादल की पंजाब पीपल पार्टी से हुई थी। पंजाब पीपल पार्टी से वो 2012 के पंजाब विधानसभा लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, जिसमें वो हार गए। इसके बाद 2014 में भगवंत मान आम आदमी पार्टी में शामिल होकर संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते।

 एक्टिंग और कॉमेडियन के तौर पर मान का करियर

एक्टिंग और कॉमेडियन के तौर पर मान का करियर

भगवंत मान ने 90 के दशक में अभियन और कॉमेडी करना शुरू कर दिया था। 1994 में उन्होंने कचहरी नाम की फिल्म में पहली बार काम किया। 10 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने काम किया। इसमें 'मैं मां पंजाब दी' जैसी फिल्म मशहूर भी शामिल है। वहीं कॉमेडी शो भी वो करते रहे। जगतार जग्गी के साथ उन्होंने काफी समय कॉमेडी की। 2006 में भगवंत मान और जग्गी ने अपना मशहूर शो 'लाइफ विद वाइफ' कनाडा और इंग्लैंड में भी किया। 2008 में मान ने टीवी पर आने वाले ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी भाग लिया था।

इंटर पास हैं मान

इंटर पास हैं मान

पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में 1972 में भगवंत मान का जन्म हुआ था। भगवंत मान जट सिख हैं और इंटर पास हैं। उन्होंने बीकॉम में दाखिला लिया लेकिन वो स्नातक पूरा नहीं कर सके। इंदरप्रीत कौर से उनकी शादी हुई लेकिन 2015 में दोनों का तलाक हो गया। इनके दो बच्चे हैं, बेटा दिलशान और बेटी सीरत कौर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+