सबसे ज्यादा अंतर से जीतेंगे धूरी सीट, दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचेगा अकाली दल: मान

चंडीगढ़, 1 फरवरी: पिछले पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था, जिस वजह से उसके नेता इस बार काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब AAP सांसद और सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने सबसे ज्यादा अंतर से धूरी सीट जीतने का दावा किया है। मान के मुताबिक इस चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (SAD) का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहने वाला है, जिस वजह से वो दोहरे अंक (10 से ज्यादा) तक नहीं पहुंच पाएगी।

aap

दरअसल आम आदमी पार्टी ने धूरी विधानसभा सीट से मान को उतारा है, ताकी पूर्ण बहुमत की स्थिति में वो सीएम बन पाएं। मान मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे और दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम पूरे पंजाब में सबसे अधिक अंतर से धूरी सीट जीतेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में धूरी क्षेत्र में मेरा अंतर 30,000 वोटों का था। इसके अलावा पंजाब में दो-तिहाई से ज्यादा सीटें AAP को मिलेंगी।

वहीं अकाली दल पर भगवंत मान ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल को मेरी शुभकामनाएं। वो ये कहकर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं कि ये उनका आखिरी चुनाव है। पिछली बार भी सुखबीर बादल ने कहा था कि वो 25 साल शासन करेंगे लेकिन उनकी पार्टी 25 सीटें भी नहीं जीत पाई। इस बार अकाली दल दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाएगा। वहीं बीजेपी लगातार अपनी रैलियों में दावा कर रही कि दिल्ली का कोई मॉडल नहीं है, आम आदमी पार्टी सब जगह झूठ बोल रही है। इस पर मान ने कहा कि अगर ऐसा है, तो हम दिल्ली में लगातार तीसरी बार कैसे जीते। ऐसा कुछ है जिसकी वजह से जनता लगातार उनकी पार्टी को वोट दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+