पंजाब विधानसभा में भगवंत मान सरकार ने जीता विश्वास मत, कांग्रेस ने किया वॉक आउट

चंडीगढ़, 03 अक्टूबर। पंजाब विधानसभ में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट कर लिया। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए आप विधायकों ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर बीजेपी पर पिछले छह महीने तक सरकार को गिराने के प्रयास करने का आरोप लगाया।

Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 सितंबर को विश्वास प्रस्ताव सदन में पेश किया था। सोमवार को विधानसभा में चर्चा की शुरूआत आप विधायक शीतल अंगुरल। चर्चा शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने वाकआउट कर दिया। कांग्रेस विधायक विधानसभा अध्यक्ष शून्यकाल में मुद्दा उठाने के लिए मांग कर रहे थे। वहीं बीजेपी के दो विधायक-अश्वनी शर्मा और जंगी लाल महाजन सत्र का बहिष्कार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाकर आप की सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया है।

विधानसभा में आप विधायक अंगुरल ने बीजेपी को ऑपरेशन लोटस को लेकर कहा कि उन्होंने राज्य सतर्कता ब्यूरो को कॉल रिकॉर्डिंग और मोबाइल फोन नंबर सहित सभी अन्य डिटेल सौंपे हैं। इसके साथ एक कथित स्टिंग भी उन्होंने देने की बात कही। अंगुरल ने कहा कि सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की टीम ईमानदार है, हलांकि भाजपा उन्हें बदमान करने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकती है।

वहीं सदन में आप की वरिष्ठ विधायक बलजिंदर कौर ने भी भाजपा पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लगता है कि वो धनबल के बूते सभी राज्यों की सरकार की जगह बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन पंजाब में उनका ये ऑपरेशन सफल नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+