पंजाब: स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को सीएम भगवंत मान ने किया बर्खास्त, गिरफ्तार

चंडीगढ़, 24 मई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है। सिंगला के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद उनको बर्खास्त किया गया है। पंजाब सीएमओ की ओर से बताया गया है कि सिंगला ठेके के लिए अधिकारियों से 1 प्रतिशत कमीशन की मांग रहे थे। इसके लेकर उनके खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत भी मिले थे, जिस पर सीएम ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद विजय सिंगला को एंटी करप्शन ब्रांच ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

सिंगला के

Recommended Video

    Punjab: CM Bhagwant Mann ने Health Minister Vijay Singla को किया बर्खास्त | वनइंडिया हिंदी

    पंजाब सीएमओ की ओर से कहा गया है कि विजय सिंगला ने विभागीय टेंडर की मंजूरी के लिए अधिकारियों से 1 फीसदी कमीशन की मांग की थी। ये मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया तो उनको भी जांच में सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले। जिसके बाद भगवंत मान ने विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया।

    पंजाब में इस साल हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भारी बहुमत से जीत के बाद मार्च में भगवंत मान के नेतृत्व सरकार बनी है। मान सरकार में मनसा से विधायक बने विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। करीब ढाई महीने बाद ही अब भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने के बाद उनको मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है।

    मान क्या बोले

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार एक रुपए की बेईमानी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। मेरे ध्यान में एक मामला आया कि सरकार का एक मंत्री टेंडर में एक प्रतिशत का कमिशन मांग रहा है। मैं चाहता तो इसे दबा सकता था लेकिन मैंने लोगों का भरोसा नहीं तोड़ा और सिंगला को बर्खास्त कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+