पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम उपचुनाव के लिए रणनीति तैयार की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 10 जुलाई को होने वाले जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में पूरी तरी जुट चुके हैं।

सीएम भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से पार्टी का प्रचार करने और अंदरूनी मतभेदों की किसी भी अफवाह को दूर करने के निर्देश दिए हैं। मान ने उन्हें घर-घर जाकर लोगों को आप सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताने के निर्देश दिए हैं।

cm bhagwant maan

आप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

सीएम मान ने हाल ही में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उपचुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़ने और पंजाब सरकार की जन कल्याणकारी पहलों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

बता दें सीएम मान और उनकी आम आदमी पार्टी उपचुनाव के दौरान मान स्थानीय समुदाय को बेहतर तरीके से समझने के लिए जालंधर में ही किराए का घर लेने का ऐलान किया था।

आप पंजाब में अपने विकास कार्यों के आधार पर वोट मांगेगी। पार्टी ने पहले ही दस वादों वाला घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना, लॉटरी माफिया गतिविधियों को समाप्त करना और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+