केजरीवाल की पंजाब के अफसरों संग बैठक पर बोले भगवंत मान- उनको मैंने ही भेजा था

चंडीगढ़, 14 अप्रैल: आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान की गैरमौजूदगी में राज्य के अफसरों के साथ बैठक की थी। इसको लेकर विपक्षी दल लगातार भगवंत मान से सवाल कर रहे हैं कि आखिर किस हक से केजरीवाल ने अफसरों के साथ बैठक की है। विपक्षी दल मान का 'रिमोट कंट्रोल' अरविंद केजरीवाल के पास होने का भी आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष के आरोपों के बीच अब भगवंत मान ने इस पर जवाब दिया है।

ोंेम्निवुप

पंजाब सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने ही राज्य के अफसरों को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने भेजा था। इन अधिकारियों को प्रशिक्षण लेने के लिए भेजा गया था। मान ने कहा कि दिल्ली ही नहीं प्रशिक्षण के लिए मैं वो राज्य के अफसरों को अधिकारियों को दूसरे राज्य ही नहीं विदेश भी भेजने से परहेज नहीं करूंगा। इस पर विपक्ष की आपत्ति समझ से परे है कि अफसरों को दूसरे राज्य में क्यों भेजा गया।

क्या है मामला

इसी हफ्ते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्य सचिव और पंजाब बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में के बाद पंजाब के सीएम भगवंत विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि केजरीवाल का मान की गैरमौजूदगी में अधिकारियों संग बैठक करने से साफ है कि पंजाब को अब दिल्ली के सीएम कंट्रोल करेंगे।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा, भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा, अकाली दल के दलजीत चीमा ने इसको लेकर ट्वीट किए हैं और बयान दिए हैं। पंजाब के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने ट्वीट कर लिखा- पंजाब के वरिष्ठ अधिकारी क्या अब अरविंद केजरीवाल साहिब के दरबार में हाजरी लगायेंगे? क्या पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिर्फ नाममात्र के मुखिया हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+