पंजाब: भगवंत मान का पुराना ट्वीट हो रहा वायरल, यूज़र्स पूछ रहे सुरक्षा की अब किसकी ज़िम्मेदारी ?

सिद्धू मूसेवाले की हत्या के बाद पंजाब में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मान सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर है।

चंडीगढ़, 1 जून 2022। सिद्धू मूसेवाले की हत्या के बाद पंजाब में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मान सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर है। इसके साथ सोशल मीडिया पर मान का ट्वीट वायरल हो रहा है जिस पर युज़र्स ट्रोल करते हुए पूछ रहे हैं सुरक्षा की अब किसकी ज़िम्मेदारी। इसके साथ ही एक युजर ने लिखा की पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। 91 विधायक, 7 राज्यसभा सांसद और 1 मुख्यमंत्री होने के बावजूद कोई एक भी सिद्धू मुसेवाला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। इससे ही ज़ाहिर होता है कि न्याय किस तरह से होगा ?

Recommended Video

    Sidhu Moosewala Murder: क्यों Bhagwant Mann का पुराना Tweet हो रहा Viral | वनइंडिया हिंदी | #News
    CM मान का पुराना ट्वीट हो रहा वायरल

    CM मान का पुराना ट्वीट हो रहा वायरल

    सोशल मीडिया पर पंजाब की मान सरकार को युज़र्स ट्रोल तो कर ही रहे हैं। इसके साथ ही विपक्षी दलों के नेताओं ने भी मान सरकार निशाना साधना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ने पंजाब के लोकप्रिय गायक और कलाकार सिद्धू मुसेवाला की हत्या पर अफसोस जताया । भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा है कि सिद्धू मुसेवाला एक लोकप्रिय गायक और कलाकार थे। ऐसे कलाकार की हत्या किया जाना बहुत ही अफसोस जनक है। पंजाब में कलाकारों की विरासत को भारी नुकसान हुआ है। सिद्धू मुसेवाल की पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहरके में सरेआम की हत्या किए जाने के बाद मान सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान है।

    दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं अपराधी

    दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं अपराधी

    भाजपा नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से ही हत्या और लुटपाट की घटनाएं जारी है। गैंग्स्टर, हत्यारे और लुटेरे सरेआम दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शायद पंजाब में असमाजिक तत्वों का बोलबाला है। चुनाव में जिन लोगों का साथ आम आदमी पार्टी ने लिया था वह गर्मख्याली के थे और अब पंजाब की अमन-चैन खत्म करने हेतु सर उठा रही है। अरुण सूद और रामवीर भट्टी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल रिमोट से पंजाब की सरकार चला रहे हैं लेकिन लॉ एंड आर्डर के मामले में चुप हैं, क्यों कुछ नही बोलते।

    हत्या की पहले से ही रची गई होगी साज़िश- वड़िंग

    हत्या की पहले से ही रची गई होगी साज़िश- वड़िंग

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मूसेवाला एक आम व्यक्ति नहीं था, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त गायक था, जिसे खतरे की आशंका थी। जिस प्रकार हत्या को अंजाम दिया गया और अलग-अलग दिशाओं से गोलियां चलाई गई, जरूर इसकी साजिश पहले से रची गई होगी। उन्होंने पूछा कि पंजाब पुलिस क्या कर रही थी? उन्होंने कहा कि हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में कई लोग शामिल हो सकते हैं, लेकिन पुलिस को पहले से कोई भनक तक न लगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिना किसी डर के दिन-दिहाड़े हत्या को अंजाम दिए जाने के बाद राज्य में डर और सहम का माहौल है और लोग खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे।

    ये भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला हत्या: पंजाब पुलिस ने दी सफाई, सिंगर का गैंगस्टरों से कभी नहीं रहा कोई संबंध

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+