भगवंत मान मॉडल पर जनता की मुहर, ग्रामीण पंजाब के चुनावों में AAP की आंधी, 70 फीसदी सीटाें पर जमाया कब्जा

Punjab Election 2026: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर जनता ने यह साफ कर दिया है कि वोट नारे पर नहीं, काम पर पड़ता है। हाल ही में संपन्न ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों के नतीजों ने ग्रामीण पंजाब में आम आदमी पार्टी के पक्ष में जबरदस्त समर्थन का संकेत दिया है। लगभग 70 प्रतिशत सीटों पर जीत के साथ यह परिणाम मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज पर जनता की खुली मुहर माने जा रहे हैं।

चार साल की सरकार, फिर भी प्रो-इंकम्बेंसी

आम तौर पर सरकार के चार साल पूरे होने के करीब एंटी-इंकम्बेंसी की चर्चा तेज हो जाती है, लेकिन पंजाब में तस्वीर बिल्कुल उलटी नजर आई। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यही संदेश उभरकर सामने आया कि यह जनादेश किसी "हनीमून पीरियड" का नहीं, बल्कि काम के आधार पर मिला भरोसा है। ग्रामीण मतदाताओं ने सरकार की नीतियों और फैसलों को ध्यान में रखते हुए मतदान किया।

Punjab Election 2026

फ्री और फेयर चुनावों की मिसाल

इन चुनावों की सबसे बड़ी खासियत उनकी पारदर्शिता रही। हर चरण की वीडियोग्राफी, मतगणना की रिकॉर्डिंग और बेहद करीबी मुकाबलों ने निष्पक्षता की पुष्टि की। करीब 580 सीटों पर जीत-हार का अंतर 100 वोट से कम रहा। इनमें से 261 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीतीं, जबकि 319 सीटें विपक्ष के खाते में गईं। कई जगह 3 से 5 वोटों के अंतर से विपक्ष की जीत यह दर्शाती है कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की कोई गुंजाइश नहीं रही।

नशे के खिलाफ 'युद्ध' का असर

ग्रामीण पंजाब में सरकार के नशा विरोधी अभियान का सीधा असर दिखा। पहली बार नशे के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं रही। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए, उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चले और 25 हजार से अधिक गिरफ्तारियां हुईं। गांव-गांव तक यह संदेश गया कि अब संरक्षण नहीं, बल्कि कार्रवाई होगी।

किसानों को नहरों का पानी और बिजली राहत

किसानों के लिए दशकों पुराना सपना साकार हुआ जब 70-75 साल बाद नहरों का पानी खेतों तक पहुंचा। बिजली व्यवस्था में सुधार से ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव आया। रात में ट्यूबवेल चलाने की मजबूरी खत्म हुई और दिन में लगातार आठ घंटे की बिजली उपलब्ध कराई गई। सरकार के अनुसार आज पंजाब के लगभग 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है, जिससे आम परिवारों को आर्थिक राहत मिली है।

ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर में ऐतिहासिक काम

इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर भी सरकार के काम जमीन पर दिखे। ग्रामीण इलाकों में करीब 19 हजार किलोमीटर और कुल मिलाकर 83 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। खास बात यह है कि इन सड़कों पर पांच साल की गारंटी दी जा रही है, जो पहले कभी देखने को नहीं मिली।

बिना सिफारिश मिली नौकरियां

रोजगार के क्षेत्र में सरकार ने पारदर्शिता को प्राथमिकता दी। अब तक 58 हजार से अधिक युवाओं को बिना रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरी मिली। मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं नियुक्ति पत्र बांटना इस बदलाव का प्रतीक बन गया है।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस

सरकार की प्राथमिकताओं में शिक्षा और स्वास्थ्य प्रमुख रहे। सरकारी स्कूलों में सुधार, करीब एक हजार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पतालों में बेहतर इलाज की सुविधा ने आम जनता का भरोसा बढ़ाया। अब हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने की तैयारी है, जिसके कार्ड जनवरी से बनना शुरू होंगे।

प्रदूषण पर तथ्यों के साथ जवाब

पर्यावरण और प्रदूषण के मुद्दे पर भी पंजाब सरकार ने तथ्यों के साथ अपनी बात रखी। सरकार का कहना है कि जब पंजाब का AQI 70 से 100 के बीच है और पराली जलाने की घटनाएं कम हुई हैं, तब दिल्ली के प्रदूषण का पूरा दोष पंजाब पर डालना उचित नहीं है।

जनमत संग्रह जैसे बने नतीजे

ग्रामीण चुनावों के ये नतीजे किसी सामान्य स्थानीय चुनाव से बढ़कर जनमत संग्रह जैसे नजर आए। यह समर्थन किसी मजबूरी का नहीं, बल्कि सरकार के कामकाज से उपजे संतोष और भरोसे का परिणाम है। जनता ने साफ संदेश दिया है कि पारदर्शिता, ईमानदारी और जमीन पर दिखने वाला काम ही राजनीति की असली कसौटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+