Opinion: पीएम मोदी और बीजेपी पर हमलावर भगवंत मान 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बना रहे रणनीति

2024 लोकसभा चुनाव की आहत शुरू हो चुकी है। दूसरी तरफ आज कल विरोधियों के निशाने पर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रहते हैं। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना सारा समय देशभर में अरविंद केजरीवाल के साथ घूमने में बिताते हैं।

दरअसल, सीएम मान हर मोर्चे पर पार्टी और पार्टी लीडर अरविंद केजरीवाल के साथ नजर आते हैं। पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ हर मुसीबत के लिए भगवंत मान हर तरह से खड़े रहते हैं। इसी के साथ वो पीएम मोदी के साथ-साथ बीजेपी पर भी हमलावर होते हैं। इसलिए विरोधियों के लिए आज कल भगवंत मान पहली प्राथमिकता बन चुके हैं।

Bhagwant Mann

बीजेपी के अलावा कांग्रेस पर भगवंत मान पर आए दिन निशाना साधती रहती है। पंजाब में विकास कार्यों से लेकर सरकार की योजनाओं को लेकर मान काफी गंभीर है। वो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर अपना पूरा फोकस कर रहे हैं।

इस बीच पंजाब सहित पूरे देश में जहां भी पार्टी के लिए प्रचार के लिए जाते हैं, वहां पीएम मोदी सहित बीजेपी पर बरसते हुए नजर आते हैं। पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए मान पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं, जिसका ताजा उदारण हाल ही में उपचुनाव में हुए जीत से अंदाजा हो चुका है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां तक कह चुके हैं कि अगर भाजपा 2024 के आम चुनाव जीतती है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब-सत्तावादी रूसी राष्ट्रपति का जिक्र करते हुए "नरेंद्र पुतिन" बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी पहले से ही एक तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे हैं और अगर वह फिर से चुने जाते हैं, तो वह "पूर्ण तानाशाह" बन जाएंगे।

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं ने मोदी को भारत का 'मालिक' मानना शुरू कर दिया है। अगर 140 करोड़ भारतीय भारत को बचाने का फैसला करते हैं, तो देश बच जाएगा। मान ने इससे पहले भाजपा पर देश को धार्मिक आधार पर बांटने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा एक हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश कर रही है और इससे देश में गृहयुद्ध छिड़ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+