लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम मान की मैराथन बैठकों का दौर शुरू
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारियों को तेज कर दिया है। चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए ए के बाद एक बैठकों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनाव को लेकर मैराथन बैठकें कर रहे हैं।
आज संगरूर में एक बैठक होगी, जिसमे चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। संगरूर आम आदमी पार्टी के गढ़ के तौर पर जाना जाता है, यहां से भगवंत मान लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट और पटियाला लोकसभा में भी बैठकें की थीं।

पंजाब आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि चुनाव का प्लान पार्टी के हर उम्मीदवार और विधायकों को साथ बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री विधायकों, उम्मीदवारों, मंत्रियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में इन बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
बैठक में तय किया गया कि आगामी चुनाव में पार्टी की क्या रणनीति रहेगी। आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संदीप पाठक पंजाब के दौरे पर है, वह इस दौरान लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। संदीप पाठक जालंधर और अमृतसर के कार्यकर्ताओं से आज मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने भटिंडा और पटियाला के कार्यकर्ताओं से मंगलवार को मुलाकात की थी।
गौर करने वाली बात है कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। पार्टी ने पंजाब में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला लिया है। पंजाब की सभी 13 सीटों पर एक साथ 1 जून को मतदान होगा जबकि 4 जून को चुनाव के नतीजों को घोषित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications