भाजपा पर बरसे सीएम भगवंत मान, बोले- सुनील जाखड़ का झूठ सबके सामने आ गया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब के लोगों के साथ झूठ बोला है। गणतंत्र दिवस के दौरान पंजाब की झांकी को लेकर जाखड़ के बयान पर सीएम भगवंत मान ने यह बयान दिया है।

भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब की भावना के खिलाफ काम कर रही है। पंजाब विरोधी भावना की वजह से प्रदेश की झांकी को रद्द किया गया। लेकिन सुनील जाखड़ खुद को राजा से भी ज्यादा वफाफादार दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराने की कोशिश की थी और इसके लिए जो तर्क उन्होंने दिया था वह भी निराधार निकला।

Bhagwant Mann

जाखड़ ने प्रदेश के लोगों को गुमराह किया है कि इसपर मुख्यमंत्री की तस्वीर है, लेकिन यह उनकी कोरी कल्पना थी। रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि झांकी पर किसी भी तरह की कोई तस्वीर नहीं थी, ऐसे में जाखड़ का झूठ सबके सामने आ गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झांकी को प्रदेश सरकार की ओर से डिजाइन कराया गया था, जिसका लक्ष्य प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को दिखाना था। प्रदेश की परंपरा, संस्कृति के साथ यहां के लोगों ने देश के लिए जो कुर्बानी दी है उसे इस झांकी के जरिए दिखाया जाना था। केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हए मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में प्रदेश की झांकी को इसलिए अनुमति नहीं दी गई क्योंकि मोदी सरकार पंजाब के लोगों की भावनाओं का सम्मान नहीं करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+