भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त मान सरकार, 51 बिल्डरों-प्रमोटरों को जारी किए क्लियरेंस सर्टिफिकेट

Punjab News: पंजाब सरकार ने बिल्डरों की समस्या दूर करने के लिए 51 कॉलोनाइजरों को क्लियरेंस सर्टिफिकेट जारी किये हैं। ये सर्टिफिकेट आज 16 (अक्टूबर) को आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की तरफ से पहले विशेष शिविर में वितरित किए गए। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य पारदर्शी, सुगम, भ्रष्टाचार मुक्त और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को पूरा करना है।

बुधवार को पंजाब भवन में आयोजित कार्यक्रम में आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और राज्य के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने 51 प्रमोटरों/बिल्डरों को कॉलोनियों के लाइसेंस, कंप्लीशन सर्टिफिकेट, पार्शियल कंप्लीशन सर्टिफिकेट, लेटर का ईटेंट, जोनिंग प्लान, बिल्डिंग प्लान, प्रमोटर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और लेआउट प्लान सौंपे।

Bhagwant Mann

शहरी विकास मंत्री ने बिल्डरों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लंबित कार्यों का निपटारा करने के लिए आज पहली बार ये ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया है। नवंबर के अंतिम हफ्ते में एक दूसरा शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमोटरों/डेवलपर्स के कार्यों को Transparency, प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। साथ ही पंजाब सरकार ने शिकायतों के निपटारे के लिए एक ई-मेल जारी किया है। ई-मेल [email protected] पर कोई शिकायत भेज सकते हैं।

मंत्री मुडिया ने बिल्डरों से कहा कि नए प्रोजेक्ट्स में निवासियों को जितनी उच्च कोटि की सुविधाएं हो सके प्रदान करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि "रंगला पंजाब" बनाने में अपना योगदान दें। वहीं, चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा ने कहा कि सरकार काम में आ रहीं रूकावटों को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। सरकार की यह पहल राज्य के लोगों को भलाई, शहरी विकास और राज्य के आर्थिक विकास को बड़ा प्रोत्साहन देगा। आगे भी सरकार Real Estate क्षेत्र से भ्रष्टाचार खत्म करने और लंबित कार्यों को निपटाने के लिए शिविर का आयोजन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+