होशियारपुर के लिए 867 करोड़ रु की विकास योजनाओं के ऐलान के बाद भगवंत मान सरकार की हो रही सराहना

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भगवंत मान ने होशियारपुर के विकास के लिए 867 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की योजनाओं का ऐलान किया। होशियारपुर के अभूतपूर्व विकास के लिए सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के ऐलान के बाद यहां की जनता मान सरकार की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Bhagwant Mann Government

होशियारपुर के निवासियों ने कहा 867 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं होशियारपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रगति और परिवर्तन के एक नए युग की शुरुआत करेंगी।

होशियारपुर के गांव मनकाधेरी से आए अशोक कुमार ने सीएम भगवंगत मान की ईमानदारी और होशियारपुर लोकसभा के विकास के लिए शुरू की गई सराहनीय परियोजनाओं की जमकर प्रशंसा की। वहीं होशियारपुर निवासी बलदेव सिंह ने सीएम मान के प्रगतिशील और गतिशील नेतृत्व की सराहना की और राज्य भर में विकास को गति देने की गुजारिश सीएम से की।

गांव तलवंडी के दसौंधा सिंह ने कहा कि पंजाब की प्रगति में पंजाब सरकार और सीएम के योगदान को सराहनीय बताते हुए कहा होशियारपुर के लिए 867 करोड़ रुपये की परियोजनाएं हलके की तस्वीर बदल देंगी।

वहीं शाम चौरासी से डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पंजाब के नागरिक इस प्रगतिशील सरकार के समर्थन में एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण से होशियारपुर के साथ-साथ आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इससे बहुमूल्य जिंदगियां बच जाएंगी क्योंकि यहां तत्काल इमरजेंसी स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+