शहीद दर्शन सिंह के परिवार को मिलेगा दो करोड़ रुपए का मुआवजा

पंजाब पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दर्शन सिंह कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पंजाब पुलिस की ओर से कहा गया है कि हम इस मामले में दोषिय़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही दर्शन सिंह के परिजनों को पंजाब सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया है।

भगवंत मान सरकार की ओर से ऐलान किया गया है कि शहीद दर्शन सिंह के परिवार को सरकार एक करोड़ रुपए की शहीद सम्मान राशि देगी। सरकार की ओर से कहा गया है कि बरनाला में पिछले शाम शहीद हुए पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह के परिवार को ₹1 करोड़ की शहीद सम्मान राशि देगी।

darshan singh

इसी के साथ, HDFC बैंक की ओर से भी शहीद दर्शन सिंह के परिवार को अलग से ₹1 करोड़ दिए जाएंगे। भगवंत मान ने कहा कि शहीद दर्शन सिंह की बहादुरी को हमारा नमन। इस कठिन समय में हमारी सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी।

बता दें कि शहीद दर्शन सिंह का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले उनका सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया इसके बाद उनके पैतृक गांव जिला बरनाला के कस्बा धनौला में अंतिम संस्कार किया गया। इसस मौके पर शहीद दर्शन सिंह को राइफल से सलामी दी गई।

बता दें कि इस मामले में एसपीपी संदीप सिंह ने कहा कि हमे दर्शन सिंह की मौत का दुख है। लॉ एंड ऑर्डर संभालते वक्त उनकी हत्या हुई ङै। हमारी ओर से हर संभव कार्रवाई की जाएगी। धारा 302 के तहत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की ओर से कहा गया है कि चारो आरोपी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं और आने वाले 24 घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए सहायता का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+