पंजाब होगा अब नशे से मुक्त, 18 अक्टूबर से भगवंत मान सरकार का महाअभियान
पंजाब को नशे से मुक्त करने के लिए प्रदेश की भगवंत मान सरकार लगातार काम कर रही है। इस दिशा में अब सरकार ने बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से हरमिंदर साहिब में 35 हजार बच्चों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश को नशे से मुक्त करने के लिए अरदास करेंगे।
नशे से प्रदेश को मुक्त कराने के लिए मान सरकार pray pledge and play की थीम के जरिए लोगो को जागरूक करने जा रही है। इस दौरान लोगों को शहीद भगत सिंह और अन्य वीर योद्धाओं को याद कराया जाएगा और उनसे नशे के खिलाफ शपथ लेने के लिए कहा जाएगा।

वहीं क्रिकेट के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। लगभग एक महीने तक होप इनीशिएटिव चलेगा, जिसके तहत लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। इस मुहिम में अमृतसर के एनजीओ और सोशल कम्युनिटी से जुड़े लोग भी हिस्सा लेंगे। इसकी अधिक जानकारी आप www. hopeamritsar.com पर हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा 771010 4368 पर फोन करके भी आप जानकारी हासिल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications