Punjab: भगवंत मान को मिली जेड प्लस सुरक्षा, खालिस्तानी गतिविधियों के चलते केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने की सिफारिश
Bhagwant Mann Z plus Security: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत को जेड प्लस सुरक्षा मिली है। यह सुरक्षा पूरे देश में लागू होगा। खालिस्तानी गतिविधियों को देखते हुए यह सुरक्षा प्रदान की गई है।

Bhagwant Mann Z plus Security: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सीएम मानको यह सुरक्षा प्रदान की है। जेड प्लस सुरक्षा पूरे देश में लागू होगा। केंद्र ने सीआरपीएफ से अनुरोध करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तत्काल प्रभाव से पूरे देश में 'जेड प्लस' सुरक्षा कवर प्रदान किया जाए।
पीटीआई के मुताबिक, पंजाब पुलिस सुरक्षा के अलावा मुख्यमंत्री के घर और परिवार के करीबी सदस्यों को भी सुरक्षित रखेगा। खालिस्तानी गतिविधियों के चलते मुख्यमंत्री के खतरे को देखते हुए रिपोर्ट तैयार की गई थी। रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद सीएम मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है।
केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने भगवंत मान के लिए जेड प्लस सुरक्षा देने के लिए सिफारिश की थी। बता दें कि मार्च में भगवंत मान की बेटी को कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक तत्वों से धमकी भरे फोन आए। पटियाला के एक वकील ने दावा किया था कि अमेरिका में रहने वाली मान की बेटी सीरत कौर मान को खालिस्तान समर्थकों ने कथित तौर पर फोन कर धमकी दी थी।
Recommended Video

पंजाब में स्वयंभू सिख उपदेशक और वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों पर कार्रवाई के खिलाफ किया गया था। राज्य पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया था, जिसने बाद उन्होंने मोगा में आत्मसमर्पण कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने भगवंत मान की सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिश की थी।
केंद्रीय खुफिया एजेंसी की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सुरक्षा बढ़ाई है। केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ से अनुरोध करते हुए कहा कि सीएम मान को जेड प्लस की सुरक्षा दी जाए।
यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बिना किसी डर के एंटी क्रप्शन नंबरपर दर्ज कराएं शिकायत, लोगों से CM भगवंत मान की अपील












Click it and Unblock the Notifications