पंजाब: सीएम भगवंत मान का सपना 13-0 को करेंगे पूरा, बोलीं आप विधायक नीना मित्तल
पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी जोरशोर से प्रचार प्रसार कर रही है। राजपुरा की विधायक नीना मित्तल ने कहा कि हलका राजपुरा के पुराना राजपुरा में पटियाला से लोकसभा उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
नीना मित्तल ने कहा कि लोगों ने आश्वस्त किया है कि अधिक से अधिक वोट कर डॉ. बलबीर सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री को जिताएंगे। सीएम भगवंत मान का सपना 13-0 को पूरा करेंगे।

साथ ही आप उम्मीदवार बलबीर सिंह राजपुरा में रोड शो में भी शामिल हुए। इस दौरान भारी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बता दें कि पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों के मतदान होना बाकी है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होंगे। पंजाब की आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही है।
यह भी पढ़ें- Punjab: आप में शामिल हुए शिरोमणि अकाली दल नेता तलबीर गिल, भगवंत मान बोले- कई अकाली नेता पार्टी छोड़ेंगे












Click it and Unblock the Notifications