नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होंगे सीएम भगवंत मान, बोले- पंजाब का ख्याल नहीं कर रही केंद्र सरकार
Punjab Government Boycott NITI Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर सकती है।

Punjab Government Boycott NITI Aayog Meeting: कल यानी शनिवार को नीति आयोग की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सभी राज्य सरकारें शामिल होते हैं। इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि कल होने वाली नीति आयोग की बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल नहीं होंगे।
समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, पंजाब सरकार ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार कर सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्र लिखकर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब का ख्याल नहीं कर रही है। वहीं पिछले साल अगस्त की बैठक में सीएम भगवंत मान ने आरडीएफ, पराली और किसानों से संबंधित कई मुद्दों को उठाया था। लेकिन केंद्र सरकार ने एक भी मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया।
Recommended Video

इसी को लेकर इस बार होने वाली नीति आयोग की बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस बैठक का बहिष्कार करेगी। वहीं, इससे पहले केंद्र के अध्यदेश के विरोध में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने भी इस बैठक का बहिष्कार किया है। इसके ठीक बाद पंजाब सरकार ने भी नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को नीति आयोग की बैठक होगी। इसके लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। वहीं इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल नहीं होंगे। इस मामले में अरिवंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि जनता पूछ रही है कि अगर प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं मानते हैं, तो लोग न्याय के लिए कहां जाएं? जब संघवाद एक मजाक है तो नीति आयोग की बैठक में भाग लेने का क्या मतलब है?
यह भी पढ़ें- NITI आयोग की बैठक में नहीं शामिल होंगे सीएम केजरीवाल, पीएम से पूछा- हम न्याय के लिए कहां जाएं?












Click it and Unblock the Notifications