पंजाब: बेहतर काम करने वाले कर्मियों को दिए जाएंगे पुरस्कार, अमृतसर के DC उन्हें काॅफी भी पिलाएंगे

अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के डेप्युटी कमिश्नर (DC) अब बेस्ट काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया करेंगे। साथ ही उन्हें काॅफी भी पिलाएंगे। डीसी हरप्रीत सिंह सूदन ने यह तय किया है। उनका कहना है कि, बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को उनकी ओर से अवॉर्ड दिया जाएगा। उनकी तस्वीर दफ्तरों के बाहर नोटिस बोर्ड के साथ चस्पा करवाई जाएगी और डीसी के साथ कॉफी पीने का मौका भी मिलेगा।

best performing employees will be rewarded says Deputy Commissioner (DC) of Amritsar Harpreet Singh

यह जानकारी कल दी गई कि, बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को डीसी हरप्रीत सिंह सूदन द्वारा अवॉर्ड दिया जाएगा। उनकी तस्वीर दफ्तरों के बाहर नोटिस बोर्ड के साथ चस्पा करवाई जाएगी और डीसी के साथ कॉफी पीने का मौका भी मिलेगा। हालांकि मुलाजिमों के लिए यह इतना आसान भी नहीं होगा। चूंकि अवॉर्ड का हकदार वही होगा जो कर्मचारी बेस्ट काम करने के साथ ही नियमों का पालन करेगा। प्रोत्साहन के लिए यह मुहिम इसलिए शुरू की गई है कि कर्मचारियों को काम करने के तौर तरीकों में बदलाव किया जाए।

डीसी के निर्देश हैं कि, यदि कोई व्यक्ति काम करवाने पहुंचता है तो उसे दफ्तर के चक्कर बार-बार न लगवाएं। उनके लेवल का जो भी काम हो उसमें पेंडेंसी जीरो होनी चाहिए। क्रिटिकल केसों की बात अलग है। समय पर ड्यूटी आएंगे और जाएंगे यह भी बेस्ट अवॉर्ड के लिए नोटिस किया जाएगा। डीसी पब्लिक से जुड़ी शिकायतों के मामले में जीरो पेंडेंसी जिन कर्मियों के पास होगी उनका अलग से सम्मान करेंगे। वहीं, काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+