पंजाब चुनाव से पहले बड़े उलटफेर के मूड में CM चन्नी, आज कर सकते हैं ये बड़ा ऐलान
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान पूरी तरह से गंभीर है। आगामी चुनाव में जरा सी भी चूक नहीं हो जाए इसलिए लगातार पंजाब कांग्रेस नई-नई रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है।
चंडीगढ़, नवंबर 1, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान पूरी तरह से गंभीर है। आगामी चुनाव में जरा सी भी चूक नहीं हो जाए इसलिए लगातार पंजाब कांग्रेस नई-नई रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। वहीं पार्टी आलाकमान ने सीएम चन्नी को पंजाब चुनाव की पूरी ज़िम्मेदारी सौंप दी है। पंजाब चुनाव की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद से ही सीएम चन्नी लगातार विधायकों के साथ बैठके कर रहे हैं, ताबड़तोड़ फ़ैसले भी ले रहे हैं। सूत्रों की मानें तो चन्नी सरकार आज घरेलू उपभोक्ताओं को कम बिजली दरों की सौगात दे सकती है। पहले तो पजाब कांग्रेस के चुनावी एजेंडे में छोटे घरों में मुफ्त पानी की आपूर्ति की घोषणा थी लेकिन अब चन्नी सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को भी सौगात दे सकती है।

ऐतिहासिक फ़ैसला लेंगे सीएम चन्नी
मुख्यमंत्री चरणजत सिंह की कैबिनेट की बैठक में आज इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। वहीं यह भी चर्चा है कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आज शाम को इस फैसले पर मुहर लगा सकते हैं। सीएम चन्नी ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वह 1 नवंबर शाम 4 बजे ऐतिहासिक फैसला लेंगे। यह कदम सरकार द्वारा जीवीके गोइंदवाल साहिब के साथ बिजली खरीद समझौते को ख़त्म करने के फ़ैसले के एक दिन बाद सामने आया है। यह भी चर्चाएं तेज़ हैं कि सीएम चन्नी चुनव के मद्देनज़र ये ऐतिहासिक फ़ैसला लेकर मास वोटबैंक को साधने की कोशिश में हैं।

बकाया बिल माफ़ी की कर चुके हैं घोषणा
आपको बता दें कि सीएम चन्नी ने इससे पहले घरेलू कनेक्शन के लिए जलापूर्ति और सीवरेज शुल्क के अलावा 1,868 करोड़ रुपये के ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के बकाया बिलों को माफ करने का घोषणा कर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो सरकार कैबिनेट उप-समिति के मशवरे के बाद घरेलू उपभोक्ताओं के सभी स्लैब के लिए बिजली दरों में काफी कमी कर सकती है। टैरिफ में कमी से घरेलू उपभोक्ताओं की सभी श्रेणियों को फ़ायदा पहुंचेगा। शुरुआती चर्चा में टैरिफ में 3 रुपये प्रति यूनिट की कमी की गई थी, लेकिन कैबिनेट की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

किसानों को पेंशन दिए जाने पर चर्चा
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह संगठन के कामों में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वहीं सीएम चन्नी लगातार विभिन्न मुद्दों का हल करते हुए लगातार ताबड़तोड़ फ़ैसले ले रहे हैं। बीते रविवार को राज्य मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने सरकार द्वारा अब तक लिए गए विभिन्न निर्णयों के प्रक्षेपण के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में 60 साल से ऊपर के किसानों को पेंशन दिए जाने के निर्णय पर चर्चा हुई जिस पर आज मुहर लगाई जा सकती है।

‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजनान का ऐलान
ग़ौरतलब है कि पंजाब के सीएम चन्नी 'मेरा घर, मेरे नाम' योजना का ऐलान करते हुए कहा कि इस योजना के तहत शहरों और गांवों के 'लाल लकीर' के अंदर आने वाले घरों में रह रहे लोगों को मालिकाना हक मिलेगा। इस बाबत सभी प्रक्रियाओं को दो महीनों के अंदर मुकम्मल कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इससे पहले यह योजना सिर्फ गांवों के लोगों के लिए शुरू की गई थी। लेकिन अब इस योजना दायरा बढ़ाते हुए अब लाल लकीर के अंदर शहरों के योग्य निवासियों के लिए भी लागू किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पंजाब: क्या कैप्टन की काट के लिए CM चन्नी तैयार करेंगे रणनीति, जानिए क्या है पूरा मामला ?












Click it and Unblock the Notifications