अरविंद केजरीवाल की तबीयत को लेकर बलबीर सिंह ने जताई चिंता, बोले- भाजपा रब से डरो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब नीति घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसके बाद जेल के भीतर अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो रही है। आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर बलबीर सिंह ने अरविंद केजरीवाल की बिगड़ती तबीयत को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चिंता का विषय है।
बलबीर सिंह ने टीवी पत्रकार शरद शर्मा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा यह बेहद गंभीर चिंता का विषय है। क्या भाजपा सरकार अरविंद केजरीवाल जी की जान लेना चाहती है। वह लोगों के नेता और बहुत से लोगों की उम्मीद है। अरविंद केजरीवाल जी के स्वास्थ्य को बेहतर रखना भाजपा की सीधी जिम्मेदारी है। क्या आप लोगों के अंदर का इंसान मर चुका है। रब से डरो।

बता दें कि शरद शर्मा ने ट्वीट करके लिखा सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब। तेजी से उनका वजन घट रहा है। गिरफ्तारी के बाद से उनका वजन तकरीबन 4.5 किलोग्राम तक कम हो चुका है। केजरीवाल की घटते वजन को लेकर डॉक्टरों ने चिंता जाहिर की है।












Click it and Unblock the Notifications