पंजाब: फ़रीदकोट मेडिकल कॉलेज मामले में गरमाई सियासत, कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कही ये बड़ी बात

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपने मंत्री से उप कुलपति की बेइज्जती करने के लिए माफी मंगवाने और मेडिकल भाईचारे का विश्वास व मनोबल पुनःकायम करने के लिए कहा है।

चंडीगढ़, 29 जुलाई 2022। फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज का पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा ने निरीक्षण किया। चर्म रोग विभाग में बेड पर बिछे गद्दों पर फंगस लगे मिले तो मंत्री चेतन सिंह को गुस्सा आ गया। जिसके बाद उन्होंने उप कुलपति डा. राज बहादुर को फटकार लगाई और खराब गद्दों पर ही लेटा दिया। सेहत मंत्री के इस हरकत के बाद पंजाब में सियासत गरमा गई है। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सेहत एवं मेडिकल शिक्षा मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा के व्यवहार की निंदा की है। यहां जारी एक बयान में सख्त शब्दावली का प्रयोग करते हुए, उन्होंने कहा कि शायद मंत्री यह भूल गए थे कि वह एक संवैधानिक पद पर हैं, ना कि कोई हुड़दंगी।

Recommended Video

    Faridkot Medical College VC का इस्तीफा, मंत्री ने गंदे बिस्तर पर लिटाया था | वनइंडिया हिंदी |*News
    हम तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान में नहीं रहते- वड़िंग

    हम तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान में नहीं रहते- वड़िंग

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपने मंत्री से उप कुलपति की बेइज्जती करने के लिए माफी मंगवाने और मेडिकल भाईचारे का विश्वास व मनोबल पुनःकायम करने के लिए कहा है, जो इस घटना के बाद पूरी तरह से हतोत्साहित महसूस कर रहा है। राजा वड़िंग ने कहा कि हम तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान में नहीं रहते, बल्कि एक सभ्य समाज और लोकतांत्रिक देश में रहते हैं। मंत्री जोड़ामाजरा ने जो किया वह निंदनीय और अस्वीकार्य है। उन्हें शक है कि कोई समझदार अपनी पिता की उम्र के व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करता, जिसने पंजाब की सेहत प्रणाली को सुधारने में अहम योगदान दिया है।

    मंत्री से एक हुड़दंगी की तरह व्यवहार करने की उम्मीद नहीं- वड़िंग

    मंत्री से एक हुड़दंगी की तरह व्यवहार करने की उम्मीद नहीं- वड़िंग

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री के पास वाइस चांसलर को एक मरीज के बेड पर लिटाने का कोई अधिकार नहीं था। किसी मंत्री से एक हुड़दंगी की तरह व्यवहार करने की उम्मीद नहीं की जाती, बल्कि किसी को जबरदस्ती एक बीमार व्यक्ति के बेड पर लिटाना मेडिकल तौर पर भी उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि यदि मंत्री को यह लगता था कि साफ सफाई बनाए रखना प्राथमिकता है, तो यह खुद उनकी भी जिम्मेदारी थी और खुद उन्हें बेड पर लेटना चाहिए था, क्योंकि जिम्मेदारी ऊपरी स्तर की होती है, ना कि सिर्फ वीसी की।

    मंत्री का तानाशाही तरीके से ऐसा व्यवहार शर्मनाक है- वड़िंग

    मंत्री का तानाशाही तरीके से ऐसा व्यवहार शर्मनाक है- वड़िंग

    वड़िंग ने कहा कि डा राज बहादुर एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और सम्मानजनक डॉक्टर हैं व उनकी उम्र जोड़ामाजरा के पिता के समान होनी चाहिए व उनके साथ तानाशाही तरीके से ऐसा व्यवहार शर्मनाक है। मंत्री को ना सिर्फ डॉ राज बहादुर, बल्कि पूरे डॉक्टर समाज से माफी मांगने चाहिए, जो अपने सबसे आदरणीय वरिष्ठ साथी के साथ इस शर्मनाक घटना के बाद हतोत्साहित महसूस कर रहा है।

    ये भी पढ़ें: पंजाब में मान सरकार ने नई मिलिंग नीति को दी मंजूरी, रुकेगी धान की तस्करी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+