पंजाब में मान सरकार ने नई मिलिंग नीति को दी मंजूरी, रुकेगी धान की तस्करी

चंडीगढ़। बाहरी राज्यों से धान की तस्करी रोकने को पंजाब सरकार नई मिलिंग पॉलिसी लाई है। कैबिनेट मीटिंग के दौरान इस बारे में जानकारी दी गई। जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, 1 अक्टूबर से पंजाब में वही धान खरीदी जाएगी, जिसकी पैदावार यहां पर होगी। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि अब एमएसपी के लिए दूसरे राज्यों से तस्करी कर लाई गई धान नहीं बिकेगी। उनका कहना है कि, नई पॉलिसी से पंजाब के किसानों को फसल बेचने में आसानी होगी।

Bhagwant Mann government approves new milling policy in Punjab, smuggling of paddy will stop

सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि, अब नई पॉलिसी के तहत धान ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों में करीब 3000 जीपीएस लगाए जाएंगे। उन वाहनों की जीपीएस से ट्रैकिंग होगी। और,टाइमिंग मैच होने पर ही एंट्री दी जाएगी। वाहन की फोटो व उसके लोकेशन मैच न होने वाले वाहन पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगाई जाएगी। अन्य राज्यों से धान लेकर आने वाले वाहनों को पकड़ने के लिए जिला स्तर विशेष तौर पर टीमों को तैयार किया जाएगा, जो समय समय पर चेकिंग करेंगी।

Bhagwant Mann government approves new milling policy in Punjab, smuggling of paddy will stop

नई पॉलिसी आने पर, सूबे में मिलों के बिजली मीटरों की भी निगरानी होगी। दरअसल, पिछले सीजन में करीब 94 ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई कर ट्रक जब्त कर एफआईआर दर्ज की गई थी। अब नई पॉलिसी में यह प्रावधान होगा कि दूसरे राज्यों से धान लाने वाले वाहन कम से कम छह महीने के लिए जब्त किए जाएंगे। खुद सीएम मान ने यह कहा है कि, नई पॉलिसी के प्रावधान सख्ती से लागू होने पर बाहरी राज्यों से धान लाकर पंजाब में बिक्री रोकी जा सकेगी। इसके लिए, मंडी के गेट से निकलते वक्त ट्रक की फोटो खिंचा करेगीग। फोटो और जीपीएस की टाइमिंग मैच होने पर ही शैलर में एंट्री मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+