94 साल की उम्र में चुनाव लड़ने वाले देश के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार होंगे 'बादल', 5 बार रह चुके CM
बठिंडा। पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल 94 साल की उम्र में भी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा करने वाले वह देश के एकमात्र उम्मीदवार बताए जा रहे हैं। उनके बेटे व शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने ऐलान किया है कि, पिता अपनी पारंपरिक सीट लांबी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

देश के सबसे उम्रदराज प्रत्याशी बने बादल
बादल देश के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार बताए जा रहे हैं, इनसे पहले सबसे उम्रदराज उम्मीदवार होने का रिकॉर्ड केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन के पास था। अच्युतानंदन ने 2016 में 92 साल की उम्र में विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वहीं, अब 94 साल के प्रकाश सिंह बादल भारत के सबसे उम्रदराज प्रत्याशी हैं। उनके बारे में गौरतलब है कि, पिछले पांच दशक से अधिक समय से वह शिअद के संरक्षक और पार्टी के चुनाव अभियान का भी अभिन्न अंग रहे हैं। वह पार्टी के लिए ताकत का स्रोत रहे हैं।

5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे 94 वर्षीय प्रकाश
राजनीतिक के जानकार कह रहे हैं कि, प्रकाश सिंह बादल का करिश्मा ऐसा है कि 94 साल की उम्र में भी शिअद को चुनावी लड़ाई में उनकी मौजूदगी की जरूरत महसूस होती है। वह पहले चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी की प्रतिष्ठा को बहाल करने के लिए चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए। और माना जा रहा है कि, वह अपनी पारंपरिक सीट लांबी से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे 94 साल के प्रकाश सिंह बादल चुनाव लड़ने वाले देश के सबसे उम्रदराज प्रत्याशी बन जाएंगे।

2017 का विधानसभा चुनाव हार गई थी शिअद
शिअद पंजाब में पिछला विधानसभा चुनाव हार गई। यह चुनाव 2017 में हुए, जिसमें शिअद को बुरी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी मुश्किल से 15 सीटें जीत सकी और मुख्य विपक्षी पार्टी का रुतबा भी खो दिया। वहीं, 20 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी दल बनी। कहा जा रहा है कि, शिअद इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। और, माना जा रहा है कि बादल भले ही अपने निर्वाचन क्षेत्र लांबी में प्रचार करने तक ही सीमित हों, लेकिन चुनावी परिदृश्य में उनकी मौजूदगी पार्टी के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन होगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications