सीएम दावेदारी पर खींचतान की खबरों के बीच सिद्धू-चन्नी ने एक साथ निकाला रोड शो, मिले बड़े सियासी संकेत
पंजाब में मतदान के दिन क़रीब आते ही चुनाव प्रचार में तेज़ी आ गई हैं। सभी दलों के प्रत्याशी अपनी पार्टी के तारीफ़ों के कसीदे पढ़ रहे हैं, वही अब कांग्रसे ने भी गुटबाज़ी को वीराम देने की कोशिश की है।
चंडीगढ़, 17 फरवरी 2022। पंजाब में मतदान के दिन क़रीब आते ही चुनाव प्रचार में तेज़ी आ गई हैं। सभी दलों के प्रत्याशी अपनी पार्टी के तारीफ़ों के कसीदे पढ़ रहे हैं, वही अब कांग्रसे ने भी गुटबाज़ी को वीराम देने की कोशिश की है। आज अमृतसर में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक साथ रोड शो निकाल कर कांग्रेस में मतदान से पहले सब कुछ ठीक है का संदेश देने की कोशिश की है। दरअसल इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाते हुए नज़र आ रहे थे। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को मंच पर भाषण देने से मना कर दिया था। जिसके बाद से पंजाब में कांग्रेस को लेकर कई सियासी चर्चाएं शुरू हो गई थी।

सिद्धू और चन्नी ने किया साथ में रोड शो
अमृतसर में आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू एक साथ चुनाव प्रचार करते नजर आए। चन्नी और सिद्धू दोनों ने एक ही कार में सवार होकर रोड शो करते हुए जनता से वोट कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। चरणजीत सिंह चन्नी के सिद्धू के लिए अमृतसर ईस्ट में वोट मांगने के बाद कांग्रेस में गुटबाज़ी पर वीराम लगता हुए दिख रहा है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जो सिद्धू और चन्नी के मतभेद की वजह से मायूसी छाई हुई थी अब वह दूर होती दिख रही है। चन्नी और सिद्धू को एक साथ देख कर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

सिद्धू के लिए चुनाव जीतना वर्चस्व की लड़ाई
अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव जीतने सिद्धू के लिए नाक की लड़ाई बन चुकी है, क्योंकि उनके (सिद्धू) ललकारने के बाद ही बिक्रम सिंह मजीठिया ने सिद्धू को उन्हीं के गढ़ में हराने के लिए ही अमृतसर ईस्ट से पर्चा दाखिल किया है। शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया है वह अमृतसर ईस्ट विधानसभा से चुनाव जीत कर दिखएंगे। पंजाब चुनाव के मद्देनज़र अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। इस विधानसभा सीट पर बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिद्धू के बीट कांटे की टक्कर है। यही वजह है कि कांग्रेस इस विधानसभा सीट से नवजोत सिंह सिद्धू को जिताने की पूरी कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि मजीठिया और सिद्धू दोनों ही जीत का दावा कर रहे हैं।

सिद्धू परिवार ने किया था ज़ुबानी हमला
चरणजीत सिह चन्नी को पंजाब कांग्रेस का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने के बाद कांग्रेस के सियासी समीकरण बदले हुए नज़र आ रहे थे। कांग्रेस में गुटबाज़ी चरम पर नज़र आ रही थी, चरणजीत सिंह चन्नी का परिवार चन्नी की पत्नी डॉ. कमलजीत कौर और उनकी बहू सिमरनधीर कौर जनता की मुश्किलों पर फोकस कर रही थी। वही दूसरी ओर नवजोत सिंह सिद्धू का परिवार चुनाव प्रचार के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी पर हमलावर था। नवजोत कौर सिद्धू सीएम उम्मीदवार के चयन पर सवाल खड़ी कर रहीं थीं तो वही राबि सिद्धू चन्नी की संपत्ति पर बयानबाज़ी करती हुई नज़र आ रही थीं। सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू और बेटी राबिया सिद्धू की बयानबाज़ी की वजह से यह चर्चा का विषय बना हुआ था कि सिद्धू परिवार चुनावी प्रचार कर रहा है या फिर पार्टी का दुष्प्रचार कर रहा है।

कांग्रेस को मिल सकता है सियासी फ़ायदा
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी के लिए पूरे प्रदेश में चुनावी प्रचार कर रहे थे तो पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए नज़र आ रहे थे। उस दौरान सिद्धू ने बयान दिया था कि चुनावी कैंपेन की अगुवाई पार्टी का सीएम चेहरा ही करता है। 2017 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम पद का चेहरा थे और उन्होंने चुनावी कैंपेन की कमान संभाली थी। इस बार चन्नी सीएम उम्मीदवार हैं तो वही कमान संभालेंगे। उन्होंने कहा था कि पार्टी आलाकमान के कहने पर ही वह चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी अध्यक्ष की जो ज़िम्मेदारी एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्शन की होती है वह उसे पूरा करेंगे। इम्प्लीमेन्टेशन करना चरणजीत सिंह चन्नी का काम है। लेकिन आज चन्नी और सिद्धू ने एक साथ रोड शो कर तमाम तरह की अटकलों पर वीराम लगा दिया है। सियासी जानकारों का मानना है कि आज जिस तरह से सिद्धू और चन्नी ने कंधा से कंधा मिलाकर चुनाव प्रचार किया है, चुनाव में इसका सियासी फ़ायदा कांग्रेस को हो सकता है।
ये भी पढ़ें : 'यूपी-बिहार भैया' वाली टिप्पणी पर पंजाब CM चन्नी ने दी सफाई, कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया












Click it and Unblock the Notifications