पंजाब:हिन्दू वोट बैंक साधने के लिए कांग्रेस का एक और ट्रम्प कार्ड, इस तरह तैयार की जा रही रणनीति

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू की मौजूदगी में 'संयुक्त हिंदू महासभा पंजाब' नाम से हिंदू समुदाय ने एक संगठन की घोषणा की है। संयुक्त हिंदू महासभा पंजाब के गठन की पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सराहना की।

चंडीगढ़, नवम्बर 2, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी दल नई-नई रणनीतियों के तहत चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं। हर एक राजनीतिक पार्टिंयां चाह रही हैं कि किसी तरह से पंजाब के रण में जीत हासिल कर लें। वहीं अब पंजाब कांग्रेस ने भी हिंदू वोट बैंक को साधने के लिए ट्रंप कार्ड खेला है। इसी क्रम में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में 'संयुक्त हिंदू महासभा पंजाब' नाम से हिंदू समुदाय ने एक संगठन की घोषणा की है। संयुक्त हिंदू महासभा पंजाब के गठन की पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों की एकता बनाए रखने के साथ हिंदुओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाएंगे और सही दिशा में काम करेंगे।

हिंदू संगठनों को एकजुट होने की जरूरत

हिंदू संगठनों को एकजुट होने की जरूरत

पंजाब के पूर्व मंत्री और पंजाब हेल्थ कॉर्पोरशन के चेयरमैन अश्विनी सेखड़ी ने कहा कि पंजाब में लगभग 32 प्रतिशत हिंदू वोट होने के बावजूद हिंदुओं को अनदेखा किया जा रहा है। हिंदू समाज को उनका हक दिलवाने के लिए आज सभी हिंदू संगठनों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संयुक्त हिंदू महासभा गैर राजनीतिक संस्था है, जिसमें ब्राह्मण, अरोड़ा, अग्रवाल, राजपूत, महाजन और अन्य सभी हिंदू संगठनों को शामिल किया जाएगा। संयुक्त हिंदू महासभा गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की सहायता के लिए हरदम तैयार रहेगी।

संयुक्त हिंदू महासभा पंजाब का गठन

संयुक्त हिंदू महासभा पंजाब का गठन

अश्वनी सेखड़ी से जब पूछा गया कि कोई हनुमान तो कोई शिव बनकर गलियों में हिंदू धर्म का अपमान करते रहते हैं, जबकि सिख समुदाय में इस तरह धर्म का अपमान करने वालों के ख़िलाफ़ सिख समुदाय इकट्ठे होकर धर्म के लिए जंग लड़ते हैं। गलत काम करने वाले के ऊपर कानूनी कार्रवाई भी करवाते हैं। लेकिन सनातन धर्म के अंदर देवी देवताओं का अपमान करने पर भी हिंदू समाज चुप रहता है। इस पर अश्विनी सेखड़ी ने कहा कि आने वाले समय में संयुक्त हिंदू महासभा ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पहले शादियों में सिर्फ एक कार्ड पर शादी में शामिल हुआ करते थे। आज बेटी की शादी में भी कार्ड के साथ मिठाई देने का रिवाज चल पड़ा है जो सरासर गलत है। वहीं पहले मृत्यु भोज में सादा खाना दिया जाता था लेकिन आज मृत्यु भोज में भी शाही अंदाज में भोजन करवाया जाता है। संयुक्त हिंदू महासभा इसका भी विरोध करेगी।

CM चन्नी से अश्वनि ने की अपील

CM चन्नी से अश्वनि ने की अपील

पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से अपील की उन्होंने कहा कि पंजाब के किसी भी जाती के लोग गरीबी रेखा में आते हैं उनकी मदद की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने एससीबीसी के भाइयों को जो सहूलियतें दी हैं, वह सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को भी दी जानी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बारे में वह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त हिंदू महासभा पंजाब के सभी शहरों से हिंदू संगठनों के नुमाइंदों के साथ मिलकर हिंदू समाज को को उनका हक दिलाने का काम किया जाएगा। हिंदू समाज की अनदेखी जिस तरह से अंदेखी हो रही है उस पर भी विचार विमर्श कर के हल निकाला जाएगा।


ये भी पढ़ें: पंजाब: CM चन्नी ने किया एडवोकेट जनरल का इस्तीफ़ा नामंज़ूर, जानिये क्या हो सकती है वजह ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+