Arvind Kejriwal: पंजाब से राज्यसभा जाएंगे अरविंद केजरीवाल! जिस सांसद के घर में रहते हैं उसने छोड़ी सीट
Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार (26 फरवरी) को अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार के रूप में टिकट दिया। वहीं अब वे उपचुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं। संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम (पंजाब) विधानसभा उपचुनाव में 10,637 मतों के अंतर से जीत हासिल की, उन्हें कुल 35,179 वोट मिले। वहीं जीत के बाद संजीव अरोड़ा ने कहा कि, AAP के संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम (पंजाब) विधानसभा उपचुनाव जीतने पर कहा, "मैं पार्टी, सभी कार्यकर्ताओं, विधायकों, सांसदों, पार्षदों, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं। इसका पूरा श्रेय जनता को जाता है। मैं गुजरात (उपचुनाव) में जीत के लिए पूरी पार्टी को बधाई देता हूं।
संजीव अड़ोरा के विधायक बनने से पंजाब से राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है। जिसके बाद ये चर्चा शुरू हो गई है कि अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब राज्यसभा के जरिए संसद पहुंचेंगे। इसी को लेकर संजीव अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव में टिकट दिया गया था।

राज्यसभा जाने की चर्चा तेज
दरअसल, जब से दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम सामने आए हैं उसी वक्त से कयास लगाए जा रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल अब पंजाब से राज्यसभा जा सकते हैं। वहीं अचानक राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है। जिससे बाद चर्चा तेज है कि अरविंद केजरीवाल अब संसद जाएंगे।
संजीव अरोड़ा के आवास में रहते हैं केजरीवाल
वहीं केजरीवाल अभी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के लिए दिल्ली में आवंटिट सरकारी आवास में ही रहते हैं। अब अचानक संजीव अरोड़ा को विधानसभा चुनाव में उतार दिया गया है। इससे साफ जाहिर है कि केजरीवाल अब राज्यसभा के जरिए संसद पहुंचना चाह रहे हैं।
पार्टी ने दावा खारिज किया
वहीं अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की चर्चा पर आम आदमी पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने कहा है कि, केजरीवाल राज्यसभा में नहीं जाएंगे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पंजाब से केजरीवाल का राज्यसभा जाना लगभग तय हो चुका है। केवल अब घोषणा होना बाकी है।
ये भी पढ़ें Arvind Kejriwal: दिल्ली में करारी हार से पंजाब को मिला संदेश! कैसे बदलने लगे AAP सरकार के तेवर? 4 संकेत
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने किया था दावा
वहीं मंगलवार (25 फरवरी) को पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा करते हुए कहा था कि, 100 फीसदी अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाएंगे।
उन्होंने ये भी कहा था कि अरविंद केजरीवाल लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव भी लड़ना चाहते हैं। लेकिन पंजाब में बाहरी उम्मीदवार का मामला न बन जाए इसलिए उन्होंने विधानसभा चुनाव से पांव पीछे खींच लिया।












Click it and Unblock the Notifications