पंजाब पहुंचे अरविंद केजरीवाल का चरणजीत चन्नी पर निशाना, बोले- यहां एक 'फर्जी केजरीवाल' घूम रहा है

चंडीगढ़, 22 नवंबर: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर अपने चुनावी वादों की नकल करने का आरोप लगाया है। पंजाब पहुंचे दिल्ली सीएम ने मोगा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके बीच भी एक 'फर्जी केजरीवाल' घूम रहा है। केजरीवाल ने हालांकि साफतौर पर चरणजीत सिंह चन्नी का नाम नहीं लिया लेकिन इशारे में साफ कर दिया कि वो पंजाब सीएम के लिए ही बोल रहे हैं।

punjab

सोमवार को पंजाब के मोगा में अरविंद केजरीवाल एक सभा में बोल रहे थे। उन्होंने यहां कहा, आजकल पंजाब में एक नकली केजरीवाल घूम रहा है, आपको उससे सावधान रहने की जरूरत है। मैं जो भी वादा करके जाता हूं, वो भी वही बात दो दिन बाद कह देता है लेकिन ये नकली है इसलिए वादे पूरे नहीं करता है। केजरीवाल ने कहा कि देश में केवल वो ही ऐसे आदमी हैं, जो बिजली बिल को शून्य पर ला सकता है। इस काम को कोई नकली केजरीवाल नहीं कर सकता है।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान, हर महिला को देंगे 1000 रुपये! | वनइंडिया हिंदी

    इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि अगर पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है, तो राज्य में हर महिला के खाते में एक हजार रुपए प्रति माह भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपए देंगे। यदि एक घर में तीन महिला हैं तो प्रत्येक को 1000 रुपए दिए जाएंगे। यह महिला सशक्तिकरण का दुनिया में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। इसके अलावा जिन महिलाओं को वृद्धा पेंशन मिल रही है, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी, इसके अतिरिक्त एक हजार रुपए भी हर महीने आएंगे। केजरीवाल ने कहा कि कॉलेज जाने से वंचित बेटियों को 1000 रुपये मिलेंगे तो वह कॉलेज जा सकती हैं। पैसे के लिए महिलाओं को पति का मुंह ताकने की जरूरत नहीं होगी।

    पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे अरविंद केजरीवाल ने यहां कांग्रेस के साथ-साथ अकाली दल को भी निशाने पर लिया। बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब में मुख्य विपक्षी दल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+