पंजाब में बोले अरविंद केजरीवाल, आप हमारे लिए भगवान, हमें आपका वोट चाहिए
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर 30 सांसद हमारे संसद में हो गए तो हम आपकी ताकत बनेंगे। आपने हमें बहुत कुछ दिया है, आपने हमे बहुत कुछ दिया है। इस चुनाव में आप हमारे सभी 13 सांसदों को जिता दीजिए। जब दिल्ली का 2020 में चुनाव हुआ था तो उसके दो महीने पहले मैंने दिल्लीवालों से कहा था कि अगर मैंने काम किया है तो वोट देना।
उसी विश्वास से कह रहा हूं कि अगर हमने दो साल में काम किया है तभी वोट देना, वरना वोट मत देना। हम लड़ाई-झगड़ा करके, गाली-गलौच करके वोट नहीं मांगते। जब मैं राजनीति में नहीं था तो ये नेता एक दूसरे को गाली देते थे, काम की कोई बात ही नहीं करता था। जनता बैठकर टीवी पर देखती रहती थी।

हम केवल काम की बात करते हैं। हमे लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौज करना, भ्रष्टाचार करना नहीं आता है। ये दूसरी पार्टी वाले घूम-घूमकर कह रहे हैं कि हमारी 370 आ रही हैं। वो कह रहे हैं कि हमारी 370 आ रही है, वोट देना है तो दो नहीं तो घर बैठो हमारी तो 370 आ रही है। लेकिन हमे आपका वोट चाहिए, मैं दिल्ली से पंजाब के लोगों का वोट मांगने आया है। मैं आपको अपना भगवान मांगता हूं, आपको हम अपना मालिक मानते हैं, हमें आपका वोट चाहिए।
जिसको वोट चाहिए, उसी को दो। जो कह रहा है मेरे को वोट नहीं चाहिए, उसे क्यों दे रहे हैं, उन्हें कहिए आपके 370 आ रही है, जहां आ रही है जाकर ले लीजिए। लेकिन हमे आपका वोट चाहिए। संसद विच वी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब से बनेगी शान और दूसरा नारा, पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 के साथ हमे आगे बढ़ना है।












Click it and Unblock the Notifications