मान सरकार के काम से खुश हुए अरविंद केजरीवाल, कही ये बात

Air Pollution: दिल्ली में ठंड के दस्तक से पहले तेजी से बढ़ रहे वायु प्रदूषण के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी है। केजरीवाल ने भगवंत मान की पहल की तारीफ करते हुए कहा कि मान सरकार के एक्शन के कारण पिछले सालों के मुकाबले इस साल पंजाब में पराली जलाने की घटना में कमी आई है। उन्होंने पराली की समस्या से निपटने के लिए In-Situ और Ex-Situ मॉडल की भी सराहना की है।

केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान के साथ ही इस मॉडल को अपनाने वाले किसानों की भी सराहना की है जिसकी चर्चा दिल्ली से लेकर पंजाब तक हो रही है। पूर्व सीएम पहले भी मान सरकार की कामों की तारीफ कर चुके हैं।

Bhagwant Mann

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा-पंजाब की हमारी आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस बार पराली की समस्या से निपटने के लिए In-Situ और Ex-Situ मॉडल अपनाया है, इसमें अवशेषों को खेत में मिलाने वाले कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिल रही है। इस मॉडल की वजह से ना सिर्फ़ पराली जलाने के मामले कम हुए बल्कि प्रदूषण में भी कमी हो रही है और किसानों में जागरूकता भी आ रही है। इस शानदार पहल के लिए मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी और पंजाब के हमारे किसान भाइयों को बधाई देता हूँ।

बता दें कि दिल्ली में आतिशी की नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 21 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान जारी किया है। साथ ही Green War Room भी स्थापित किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+