'दिल्ली में मोदी जी ने बंद करवाया फ्री योगा क्लास, अब हम पंजाब में करेंगे शुरु', नाराज केजरीवाल का ऐलान
Arvind Kejriwal:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 'दिल्ली की योगशाला' कार्यक्रम के तहत मुफ्त योग कक्षाओं को निलंबित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल वीके सक्सेना को जिम्मेदार ठहराया।

Arvind Kejriwal On Yoga Class: दिल्ली में मुफ्त योगा क्लासेज बंद होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ठीकरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोड़ा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने LG को कहकर दिल्ली की फ्री योग क्लासेज बंद करवा दीं तो हमने पंजाब में शुरू कर दीं। दिल्ली में रोज 17,000 लोग दिल्ली सरकार की फ्री क्लासेज में योग करते थे। उनका योग बंद हो गया। इस से किसका फायदा हुआ? काम रोकने वाले से काम करने वाला ज्यादा बड़ा होता है।
पंजाब में शुरू होगी फ्री योगा क्लास- Free Yoga Class In Punjab
पंजाब के लोगों के लिए पंजाब सरकार एक और बड़ी पहल करने जा रही है। पंजाब सरकार जल्द ही राज्य में योगशाला शुरू करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान योगशाला नाम से मुहिम शुरू करेंगे, जिसमें मुफ्त में योग शिक्षा दी जाएगी। इसमें सर्टिफाइड योगा इंस्ट्रक्टर, पंजाब में घर-घर तक योग की शिक्षा पहुंचाएंगे।
फिलहाल पंजाब के चार शहरों से होगी इसकी शुरुआत
पंजाब की योगशाला फिलहाल 4 शहरों से शुरू होगी। पहले चरण में सीएम दी योगशाला अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला में बनाई जाएगी। कुछ महीने में पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर इसकी शुरुआत की जाएगी। गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी होशियारपुर ने यहां अप्वाइंट होने वाले योगा के इंस्ट्रक्टर्स को ट्रेन किया है।












Click it and Unblock the Notifications