Apple Alert: राघव चड्ढा ने स्मार्टफोन हैक करने का किया दावा, आईफोन की तरफ से आया अलर्ट
Apple Alert Raghav Chaddha: दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी Apple की ओर से एक मैसेज आने के बाद विपक्षी नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। मैसेज के जरिए उन्हें स्टेट स्पॉन्सर्ड हैकर्स के खतरे से चेताया गया है। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को भी यह मैसेज आया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर दी है।
उन्होंने बताया कि आज सुबह-सुबह मुझे Apple से एक संबंधित सूचना मिली, जिसमें मुझे मेरे फोन पर संभावित स्टेट स्पॉन्सर्ड स्पाइवेयर हमले के बारे में चेतावनी दी गई थी। कहा गया कि यदि आपके डिवाइस के साथ किसी स्टेट स्पॉन्सर्ड हैकर्स ने छेड़छाड़ की है तो वे आपके संवेदनशील डेटा, संचार, या यहां तक कि कैमरा और माइक्रोफोन तक दूरस्थ रूप से पहुंचने में सक्षम हो सकते हैं।

राघव चड्ढा ने कहा कि मैं अपने संसदीय कर्तव्यों को निभाने के लिए अपने स्मार्टफोन का उपयोग करता हूं। अपने निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों के साथ जुड़ता हूं। अनुरोधों का समाधान करता हूं और सहायता प्रदान करता हूं। मैं इसका उपयोग केंद्र सरकार की तानाशाही प्रथाओं पर सवाल उठाने के लिए भी करता हूं।
चुनाव के लिए अपने पार्टी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के साथ संवाद करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। मैं इसका उपयोग अपनी मीडिया उपस्थिति के समन्वय के लिए भी करता हूं। यह एक उपकरण है जिसका उपयोग मैं अपने कई चल रहे मुकदमों में वकीलों के साथ कानूनी रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए करता हूं।
इसलिए, न केवल मेरा स्मार्टफोन बल्कि हमारे देश के लोकतांत्रिक हितों पर हमला हुआ है। यह अधिसूचना पेगासस स्पाइवेयर घोटाले की याद दिलाती है जिसने भाजपा की आलोचना करने वाली कई आवाजों को भी निशाना बनाया था। इस हमले में भी मैं अकेला विपक्षी नेता नहीं हूं जिस पर हमला हुआ है। विपक्ष की कई आवाजों को निशाना बनाया गया है।
यह जासूसी तब हो रही है जब हम आम चुनाव से महज कुछ महीने दूर हैं। इसे विपक्ष पर व्यापक हमलों के अंतर्गत भी रखा जाना चाहिए जो जांच एजेंसियों द्वारा लगातार दमन, राजनीति से प्रेरित आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications