Punjab: बीजेपी ने अमरिंदर सिंह की बेटी को दी अहम जिम्मेदारी, जय इंदर बोलीं-पूरी मेहनत से निभाउंगीं जिम्मेदारी
बीजेपी ने अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाये जाने के एक दिन बाद इन नामों का ऐलान किया है।

बीजेपी ने अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाये जाने के एक दिन बाद इन नामों का ऐलान किया है। अमिरंदर सिंह के बेटे रण इंदिर सिंह, बेटी जय इंदर कौर और नाती ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। जय इंदर बीजेपी में शामिल होने से पहले कांग्रेस के लिए काम कर चुकी हैं। वे राजनीति में काफी समय से सक्रिय रही हैं।
इस साल मार्च में जय इंदर कौर को पंजाब जाट महासभा की महिला इकाई की अध्यक्ष बनाया गया था। बीजेपी में शामिल होने के बाद जय इंदर कौर ने कहा कि, मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का दिल से आभार व्यक्त करना चाहती हूं।
पार्टी द्वारा मुझ पर दिखाए गए विश्वास से मैं हमेशा सम्मानित महसूस करती हूं और उन्हें विश्वास दिलाती हूं कि मैं पार्टी और हमारे प्यारे राज्य की बेहतरी के लिए कड़ी मेहनत करूंगीं। मुझे जो नई जिम्मेदारी दी गई है, मैं उसके साथ न्याय करने की पूरी कोशिश करूंगीं।
पार्टी ने पूर्व आईएएस अधिकारी एसआर लधर को भाजपा की अनुसूचित जाति शाखा का प्रमुख बनाया गया है, जबकि मीनू सेठी पार्टी की महिला शाखा की प्रमुख नियुक्त किया गया है। भाजपा ने निमिशा मेहता, अनिल सरीन, कर्नल जयबंस सिंह, एसएस चन्नी, गुरदीप सिंह गोशा, अनीश सिडाना, महेंद्र भगत, जतिंदर आटवाल, चेतन जोशी सहित अन्य को अपना प्रवक्ता बनाया है।
सूची के मुताबिक पूर्व कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, भाजपा नेता जिवन गुप्ता, बिक्रमजीत चीमा, राजेश बाघा और मोना जयसवाल को राज्य महामंत्री नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications