गरीबों की वैक्सीन अस्पतालों को बेचकर मुनाफा कमा रही है अमरिंदर सरकार: अकाली दल

चंडीगढ़, जून 4: पंजाब में निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेचने के मामले पर राज्य सरकार घिर गई है। इस मुद्दे पर अकाली दल ने सरकार पर निशाना साधा है। वैक्सीन की कालाबाजारी के आरोपों के बाद आनन-फानन सरकार को अपनी टीका नीति में बदलाव करना पड़ा है। इस मामले पर सरकार को निशाने पर लेते हुए अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि, सरकार ने गरीबों की वैक्सीन निजी अस्पतालों को ज्यादा दाम पर देकर मुनाफा कमाया है।

Amarinder government making profit by selling vaccines of poor to hospitals: Akali Dal

अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को कहा कि, क्या है पंजाब सरकार की मंशा? क्या वे गरीब लोगों की जान बचाना चाहते हैं या वे गरीबों के लिए बने टीकों से लाभ कमाना चाहते हैं? यह स्पष्ट है कि उन्होंने निजी अस्पतालों से पैसे लेकर और गरीबों के लिए बने टीकों का व्यापार करके एक घोटाला किया है। पंजाब सरकार मुनाफाखोरी में लिप्त है। इस घोटाले के सामने आने के बाद उन्होंने (निजी अस्पतालों को टीके बेचने) का आदेश वापस ले लिया है।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के बयान कि मैं वैक्सीन प्रक्रिया का प्रभारी नहीं हूं पर हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि, क्या कोई स्वास्थ्य मंत्री अपने मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों से कैसे पल्ला झाड़ सकता है? क्या उनका मतलब यह है कि यह घोटाला सीएम ने किया है। उनके द्वारा दिए गया ये बयान निराधार है। वहीं हरसिमरत कौर ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, जो किसान पिछले 6 महीनों से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, वे मनोरंजन के लिए गए हैं? अब तक 500 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि, किसानों को कोविड सुपर स्प्रेडर कहा जा रहा है। अगर वे सुपर-स्प्रेडर्स हैं, तो चुनावी रैलियां और कुंभ मेला क्या थे? उन्होंने कहा कि, जब दूसरे देश अपने लोगों का टीकाकरण कर रहे थे, तब केंद्र टीकों का निर्यात कर रहा था। और अब उनके पास टीकों की कमी है। लेकिन मुनाफे के लिए वैक्सीन बेचने का काम पहली बार हो रहा है वो भी पंजाब में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+