वायु प्रदूषण पर बोले पंजाब सीएम भगवंत मान, 'हम कर रहे हैं सभी प्रयास'
Punjab News: बढ़ते वायु प्रदूषण पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) का बयान सामने आया है। सीएम मान ने कहा कि हम प्रदूषण को रोकने के सभी प्रयार कर रहे हैं, हम बैठकें कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सीएम मान ने बताया कि हमने पराली की अगली खेप के लिए भी बैठकें शुरू कर दी हैं।
पंजाब सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार 10 नवंबर को वायु प्रदूषण पर मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम सभी प्रयास कर रहे हैं, हम बैठकें कर रहे हैं। हमने पराली की अगली खेप के लिए भी बैठकें शुरू कर दी हैं। हमने अदालत के सामने लिखित रूप से मांग की है कि अन्य फसलों के लिए भी MSP दिया जाना चाहिए।

इतना ही नहीं, सीएम मान ने कहा कि हमारी जमीन इतनी उपजाऊ है कि हम सूरजमुखी, मक्का और दाल भी उगाएंगे... यह सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि सभी की जिम्मेदारी है। तो वहीं, बीती रात हुई बारिश के बाद शुक्रवार को वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार देखने को मिला और एक्यूआई में भी कमी आई है।
इससे पहले 7 नवंबर को राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने जोर देते हुए कहा कि ऐसी जहरीली हवा लोगों के स्वास्थ्य की हत्या के लिए जिम्मेदार है। कोर्ट ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान की सरकारों से कहा है कि वो खेतों में आग कैसे रोकी जाए इसे लेकर लिए केंद्र सरकार के साथ तत्काल चर्चा करें।
#WATCH | Air pollution | Punjab CM Bhagwant Mann says, "We are making all efforts, we are holding meetings. We have started meetings for the next batch of stubble too that what could be the option (to curb stubble burning). We have presented before the court in writing that MSP… pic.twitter.com/l5vWPUyHJg
— ANI (@ANI) November 10, 2023












Click it and Unblock the Notifications