लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पंजाब सीएम मान बोले- लोकसेवा और विकास के काम जारी रहेंगे

पंजाब लोकसभा चुनाव परिणाम में राज्‍य की सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है। पंजाब में जहां आम आदमी पार्टी की बहुमत की सरकार है वहां की 13 लोकसभा सीटों पर आप ने उम्‍मीदवार उतारे थे। जिसमें कई वर्तमान सरकार के मंत्री और विधायक भी थे लेकिन आप ने महज 3 सीटों पर चुनाव जीता।

पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी के केवल 3 ही सीटों पर सिमटने पर राज्‍य के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए चंद लाइनें सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर की। जिसमें भगवंत मान ने लिखा

"पंजाबियों का लोकसभा का लोक फतवा स्वीकार...लोकसेवा और विकास के काम जारी रहेंगे...आबाद रहो, जिंदाबाद रहो।"

Bhagwant Mann

इस छोटी सी पोस्‍ट के जरिए मान ने अपना संदेश जनता तक पहुंचा दिया। इस पोस्‍ट के जरिए भगवंत मान की चुनाव परिणाम को लेकर मायूसी जताई है, इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी वादा किया है कि पंजाब के हित के लिए जो आम आदमी पार्टी की सरकार कर रही वो काम जारी रहेगा। आप की लोकसेवा जारी रहेगी।

बता दें भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवारों के लिए पंजाब की चिलचिलाती गर्मी में खूब पसीना बहाया था। उन्‍होंने रोड शो और रैलियां की और आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बारे में बताया और वोट मांगा। था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+