सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर बोले आप सांसद सुशील गुप्ता, वो नशे के कारोबार में लिप्त थे

पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। खैरा की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि इस मामले में उचित न्यायिक जांच होगी।

सुशील गुप्ता ने कहा कि पूर्व की सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सुखपाल खैरा को पूर्व की सरकारों का संरक्षण मिलता रहता था। लेकिन कानून अपना रास्ता। सर्वविदित है कि सुखपाल खैरा नशे के कारोबार में लिप्त थे। पहले की सरकारो से उन्हें संरक्षण मिलता रहा। लेकिन अब उचित न्याचिक जांच होगी।

Sushil gupta

बता दें कि आज सुबह-सुबह सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उन्हें चंडीगढ़ स्थित उनके घर से पुलिस ने हिरासत में लिया। इस बात की जानकारी खुद खैरा ने फेसबुक लाइव के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के साथ मौके पर कोई भी चंडीगढ़ पुलिस का मुलाजिम नहीं था।

पुलिस ने मुझे सिर्फ यह जानकारी दी कि यह पुराना एनडीपीएस का मामला है, पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह मामला कोर्ट में चल रहा है। पंजाब पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ी जानकारी साझा कर सकती है.

पिता के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद सुखपगाल के बेटे मेहताब ने कहा कि मेरे पिता को 2015 के एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। लेकिन इसके बाद भी उन्हें गिरफ्तार किया गया। यह सरकार की बदले की राजनीति है। पंजाब के लोगों की आवाज को सुखपाल जी उठाते रहे हैं, लिहाजा पंजाब के हर आदमी को उनके साथ आना चाहिए।

सुखपाल खैरा के बेटे ने बताया कि फिरोजपुर पुलिस सुबह 6 बजे हमारे घर आई और मेरे पिता को गिरफ्तार करके जलालाबाद ले गए। हम कोर्ट जाएंगे और न्याय की मांग करेंगे। अभी तक कांग्रेस के किसी भी नेता ने हमसे संपर्क नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+