धान की लिफ्टिंग पर चंडीगढ़ में बवाल; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, कई घायल, हिरासत में छह मंत्री
AAP Protest: पंजाब में इन दिनों धान की लिफ्टिंग को लेकर खूब हंगामा हो रहा है। मंडियों में धान के ढेर लगे हैं, जिससे लिफ्टिंग और धीमी हो गई है। धान की धीमी लिफ्टिंग को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगड सेक्टर-37 स्थित पंजाब भारतीय जनता पार्टी कार्यालय की तरफ कूच किया। प्रदर्शनकारी बीजेपी कार्यालय घेरने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। जिसके बाद पुलिस और पर्दर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हो गई।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रास्ते में बेरिकेटिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने जब आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उनपर वाटर कैनन का प्रयोग कर खदेड़ दिया।

प्रदर्शन का नेतृत्व ऊर्जा और PWD मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लाललीत सिंह भुल्लर, मंत्री तरुणप्रीत सिंह और मंत्री हरजोत बैंस कर रहे थे। चंडीगढ़ पुलिस ने इन सभी मंत्रियों और नेताओं को तत्काल हिरासत में ले लिया। पुलिस और प्रदर्शकारियों के बीच झड़प की भी खबरें सामने आईं, जिसके बाद मंत्री हरजोत बैंस की पगड़ी उतर गई।












Click it and Unblock the Notifications